Vaishvik Geeta Path Kurukshetra 2025: कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक भूमि एक बार फिर अध्यात्म, संस्कृति और विज्ञान का अनूठा संगम बन गई जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में वैश्विक गीता पाठ का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में करीब 21 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ गीता के श्लोकों का उच्चारण किया, जिससे माहौल ज्ञान, ओज और आस्था से भर उठा. इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज सहित कई महापुरुष भी मौजूद रहे, जिन्होंने गीता के संदेशों की सार्वभौमिकता को रेखांकित किया.
मुख्यमंत्री सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि गीता न केवल धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि इसका हर श्लोक जीवन के लिए वैज्ञानिक और प्रेरणादायक है. उन्होंने बताया कि वेद और उपनिषद समेत गीता के श्लोकों के उच्चारण से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो व्यक्ति को लोभ, मोह, क्रोध, अहंकार से ऊपर उठने में मदद करती है. उन्होंने इस आयोजन में शामिल सभी विद्यार्थियों को विशेष अवकाश देने की भी घोषणा की, और कहा कि वर्तमान समय में गीता का संदेश न केवल भारत बल्कि विश्व की संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक है.
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन की भी सराहना की गई, जिनके प्रयासों से गीता जयंती महोत्सव ने अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्राप्त किया है. गीता का पाठ करते हुए बच्चों के स्वर भारत ही नहीं, बल्कि 50 से अधिक देशों में एक साथ गूंजे. गीता के ज्ञान को जीवन में अपनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया,जिससे आने वाली पीढ़ियां चरित्र, संयम और समरसता के साथ आगे बढ़ेंगी. ऐसे भव्य आयोजनों से पवित्र कुरुक्षेत्र की पहचान फिर एक बार पूरे विश्व में गूंज उठी है.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
22 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
22 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
23 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
24 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
26 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
26 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
28 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
30 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
31 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines