पंजाब सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत की है. इस अभियान का उद्घाटन आज यानी 2 जनवरी, 2026 को चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में किया गया है. कार्यक्रम में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सड़क हादसे केवल आंकड़े नहीं होते, बल्कि इनमें कई परिवार अपने अपनों को खो देते हैं.
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इसे एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है. परिवहन मंत्री ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे. स्कूलों और कॉलेजों में सेमिनार, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताएं, क्विज और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि बच्चों और युवाओं को कम उम्र से ही ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जा सके.
पंजाब की रोड सेफ्टी लीड एजेंसी ने परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण और शिक्षा विभाग के साथ मिलकर एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई है, जिससे सड़क सुरक्षा का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके. इस मौके पर रोड सेफ्टी लीड एजेंसी के महानिदेशक आर वेंकट रत्नम ने बताया कि हर जिला सड़क सुरक्षा समिति को ₹9.50 लाख की आर्थिक सहायता दी गई है. इसमें से ₹1 लाख नशे में वाहन चलाने वालों की जांच के लिए अल्कोहल मीटर खरीदने पर खर्च किया जाएगा. कोहरे के मौसम को देखते हुए स्ट्रीट लाइट, रोड मार्किंग और अन्य सुरक्षा इंतजामों को भी मजबूत किया जा रहा है.
ट्रैफिक पुलिस के डीजीपी अमरदीप सिंह राय ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है. उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा बल (SSF) के गठन के बाद राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर रोजाना करीब 4000 किलोमीटर की निगरानी हो रही है, जिससे इन सड़कों पर मौतों में लगभग 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान नशे में ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, लेन तोड़ने और अन्य गंभीर ट्रैफिक उल्लंघनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार का साफ संदेश है कि हर नागरिक की जान की कीमत है और सड़क सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में शुरू किया ग्रीन एनर्जी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, हर साल 10,000 युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग
5 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
1 day agoरणबीर कपूर और एन. चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी 'Beyond', बोले- शब्दों में बयान करना मुश्किल है अनुभव
3 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
3 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में सस्टेनेबिलिटी के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
5 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, बना देश का पहला 100% ग्रीन एनर्जी से चलने वाला प्राइवेट पोर्ट
7 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
8 days agoडेटा देश के भीतर, फीड पर यूजर का कंट्रोल: भारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच
8 days agoयूपीआईटीएस: एक योगी के तप की गाथा
9 days agoयूपीआईटीएस: आत्मविश्वास की वैश्विक यात्रा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines