Zika virus infected patient found in Bengaluru: बेंगलुरु के पास चिक्काबल्लापुर में जीका वायरस संक्रमित मरीज का पता चला है। जीका वायरस के मरीज के सामने आने के बाद अस्पतालों में आ रहे बुखार के सभी मरीजों की जांच की जा रही है। ऐहितायत के तौर पर चिक्काबल्लापुर के पांच किलोमीटर के दायरे में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस महेश के मुताबिक, कर्नाटक में करीब 100 सैंपल लिए गए थे। इनमें 6 चिक्कबल्लापुर से थे और उनमें से 5 की रिपोर्ट निगेटिव जबकि एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को नतीजों के सामने आने के बाद तेज बुखार वाले 3 मरीजों के नमूने पैथोलॉजिकल जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल, उनकी हालत ठीक है।
बता दें कि जीका वायरस रोग संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, जिसे डेंगू और चिकनगुनिया जैसे संक्रमण फैलाने के लिए भी जाना जाता है। इस वायरस की पहचान सबसे पहले 1947 में युगांडा में हुई थी। पिछले दिसंबर में, कर्नाटक के रायचूर जिले में 5 साल की एक लड़की में जीका वायरस का पता चला था, जिसके बाद सरकार ने जरूरी कदम उठाए थे और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया था।
2016-17 में देश में पहली बार मिला था जीका वायरस संक्रमित मरीज
2016-17 में देश में पहली बार जीका वायरस संक्रमित मरीज का पता चला था। मेडिकल विशेषज्ञों के मुताबिक, जीका वायरस को ज्यादा गंभीर नहीं माना जाता। इस वायरस के संक्रमित मरीज दवाइयों से ठीक हो जाते हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, इस वायरस से संक्रमित मरीज को सावधानी जरूर बरतनी चाहिए, खासकर गर्भवती महिलाओं को।
गर्भवती महिला अगर इस वायरस के संक्रमण की शिकार हो जाती है, तो गर्भ में पल रहे बच्चे के भी वायरस से पीड़ित होने की संभावना बनी रहती है। बता दें कि जीका वायरस से संक्रमित मरीजों को हल्का बुखार, शरीर पर चकत्ते, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सिरदर्द की शिकायत होती है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
15 mins agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
1 hr agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
3 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
4 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
6 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
7 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
9 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
9 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines