YouTube and Telegram action against child sexual abuse material: आईटी डिपार्टमेंट की ओर से बाल यौन शोषण सामग्री को रोकने संबंधी आदेशों का असर दिखने लगा है। मंत्रालय के नोटिस का जवाब यूट्यूब और टेलीग्राम ने दिया है। दोनों की ओर से बताया गया है कि ऐसी सामग्री का प्रसार कर नीतियों का उल्लंघन करने वाले 94 हजार से अधिक चैनल हटा दिए गए हैं। वहीं, 25 लाख से अधिक वीडियो भी हटाए गए हैं। एक विशेष टीम बनाकर ऐसी हरकत करने वालों पर नजर रखी जा रही है।
जवाब-कंटेंट पर जीरो टॉलरेंस के तहत काम
नोटिस के जवाब में कहा गया है कि ऐसी सामग्री रोकने के लिए वे जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहे हैं। जो लोग नाबालिगों को खतरे में डालने वाली सामग्री पब्लिश कर रहे हैं। उनकी सामग्री को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। ऑनलाइन नाबालिगों का शोषण करने वाली सामग्री को रोकने के लिए उनकी टेक्नीकल टीमें लगी हुई हैं। ऐसे मैटर को रोकने के लिए तकनीक पर काफी निवेश किया गया है। अगर कोई मैटर मिलता है, तो उसे तुरंत हटाया जा रहा है। हम लोग नाबालिग और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं।
उनकी सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों से बातचीत जारी रहेगी। दोनों की ओर से बताया गया है कि गूगल के स्वामित्व के हिसाब से वे लोग ऐसी सामग्री से पहले भी निपटते रहे हैं। आगे भी जारी रखेंगे। यूट्यूब के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि वे लाइव सुविधाओं को भी बैन करते हैं। नाबालिगों के लिए बने वीडियो को वृगीकृत करके सीमित किया जाता है। टेलीग्राम की ओर से कहा गया है कि 6 अक्टूबर को ही 2114 समूहों, चैनलों पर उसने बैन लगाया है। उसके पास कंटेंट को रोकने के लिए विशेष टीम है। जो खामी मिलने पर एक्शन लेती है।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
5 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
5 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
9 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
9 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
9 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
10 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines