Wrestlers Vs WFI: भारतीय कुश्ती महासंघ के चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली 7 महिला शिकायतकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाई है। बता दें कि दिन पहले WFI चीफ के खिलाफ मामले में दो FIR दर्ज की गई है।
इस बीच, ओलंपिक पदक विजेता और पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि पहलवानों को अब अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि योगेश्वर दत्त पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली समिति के सदस्य भी हैं।
योगेश्वर दत्त ने कहा कि पुलिस तभी कार्रवाई करेगी जब आप उसे इसकी सूचना देंगे। यदि कोई घर पर बैठता है तो पुलिस कोई एक्शन नहीं लेगी। पहलवानों को इसे तीन महीने पहले करना चाहिए था। मैंने पहले भी कहा था कि अगर वे कार्रवाई चाहते हैं, तो उन्हें इसकी रिपोर्ट करनी चाहिए।
पहलवानों को राजनीतिक दलों का समर्थन मिलना जारी
राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने को राजनीतिक दलों का समर्थन मिलना जारी है। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रविवार को पहलवानों की मांग के समर्थन में मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक बृजभूषण कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहेंगे तब तक न्याय नहीं होगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि देश का युवा जमीन पर लड़ाई लड़ रहा है..देश के हुक्मरान कान में रुई डाल कर बैठे हैं।
बता दें कि विनेश फोगट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक समेत भारत के शीर्ष पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और कहा है कि जब तक डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध स्थल नहीं छोड़ेंगे।
प्रियंका गांधी ने भी पहलवानों से की थी मुलाकात
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी प्रदर्शनकारी पहलवानों को समर्थन देने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे। शनिवार को प्रियंका गांधी ने पहलवानों से मुलाकात की और डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहलवानों के समर्थन में उतरे और कहा कि महिलाओं को परेशान करने वालों को फांसी पर लटका देना चाहिए। केजरीवाल ने धरना स्थल पर पहलवानों से मुलाकात के बाद कहा, “जिन पहलवानों ने देश को गौरवान्वित किया है, वे पिछले एक हफ्ते से जंतर-मंतर पर विरोध कर रहे हैं। उनका अपमान किया गया है। महिलाओं को परेशान करने वालों को फांसी दी जानी चाहिए।”
आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह का क्या है कहना?
बृजभूषण शऱण सिंह ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वे अपराधी नहीं हैं और पद नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह निर्दोष हूं। किसी भी जांच में सहयोग करूंगा। उनकी (पहलवानों की) मांगें लगातार बदल रही हैं। इस्तीफा देने का मतलब आरोपों को स्वीकार करना होगा। वे (आरोप) राजनीति से प्रेरित हैं। मुझे किसी भी मामले में किसी भी अदालत ने कभी भी दोषी नहीं ठहराया है।”
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: 'ठगों का मेला', आज INDIA ब्लॉक की महारैली पर दिल्ली BJP ने कसा तंज
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
12 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines