हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Wrestlers Protest: 'दुख होता है एथलीटों को न्याय के लिए सड़क पर बैठना पड़ा', पहलवानों के समर्थन में उतरे ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा

विज्ञापन

Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर रेसलर्स का धरना प्रदर्शन आज छठा दिन जारी है। पहलवानों के समर्थन में अब धीरे-धीरे कई खिलाड़ी आ रहे हैं। ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने अपना समर्थन प्रोटेस्टट कर रहे पहलवानों को दिया है। नीरज चोपड़ा ने कहा कि एथीलीट्स को न्याय के लिए सड़क पर बैठा देखना दुख की बात है।

नीरज चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा कि “भूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। हमारे एथलीटों को न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर देखकर मुझे दुख होता है। उन्होंने हमारे महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने और हमें गौरवान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत की है”

और पढ़िए – BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कुल 17 महिला खिलाड़ियों को मिली जगह, देखें लिस्ट

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि एक राष्ट्र के रूप में हम हर इंसान की अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। जो हो रहा है वह कभी नहीं होना चाहिए। यह एक संवेदनशील मुद्दा है और इससे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटा जाना चाहिए। न्याय सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

और पढ़िए – IPL 2023: ‘यह मेरे लिए बेहद दुखद’, पूरे सीजन से बाहर होने के बाद इमोशनल हुए सुंदर

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि इन्हें इंसाफ नहीं मिला तो देर हो जाएगी। एक नाबालिग रेसलर समेत 7 महिला खिलाड़ियों ने 21 अप्रैल को बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दी थी, पर केस दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद रेसलर्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अदालत आज इस याचिका पर सुनवाई करेगी।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola