Wrestlers Protest: कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह एसआईटी के पास पेश हुए। देश की कई महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। शुक्रवार को बृजभूषण सिंह दिल्ली पुलिस द्वारा गठित एसआईटी के सामने पेश हुए। उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। अपने बयान में उन्होंने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज कर दिया है।
बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया
पुलिस के मुताबिक, पहलवानों की शिकायत पर डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बयान दर्ज किया गया और कुछ दस्तावेज मांगे गए। बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया। चार महिला पुलिस अधिकारियों सहित छह पुलिस टीमों के साथ एसआईटी का गठन किया गया है। एक महिला डीसीपी की देखरेख में दस लोगों की टीम बनाई गई थी। जानकारी के अनुसार बृजभूषण के अलावा कुश्ती महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने भी अनपा बयान एसआईटी के सामने दर्ज कराया है।
जंतर-मंतर पर जारी है पहलवानों का धरना
बता दें कि देश की शीर्ष महिला पहलवान ने दिल्ली में बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का एफआईआर दर्ज कराया है। विनेश फौगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया कई दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि बृजभूषण शरण सिंह को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
संबंधित खबरें
'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
42 mins agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
1 hr ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
1 hr ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
1 hr agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
3 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
4 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
5 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
6 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
6 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के साथ राजघाट पहुंचे विपक्षी नेता, 'शर्म करो' के लगे नारे
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines