Rahul Gandhi slams PM Narendra Modi: विश्व पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार वापस लौटा दिया। विनेश यह दोनों पुरस्कार पीएम मोदी के घर के बाहर रखना चाहती थी लेकिन पुलिस ने वहां जाने से रोक दिया इसके बाद उन्होंने इन पुरस्कारों को कर्तव्य पथ के बीच रास्ते में रख दिया। फिलहाल कर्तव्य पथ से दोनों पुरस्कारों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
बता दें कि मंगलवार को एशियाई खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार वापस लौटाने के लिए कहा था। विनेश ने कहा कि यह सभी सम्मान निरर्थक हो गए हैं क्योंकि पहलवान न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह सारी बातें विनेश ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कही थी।
यह भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव में 375 सीटों पर भाजपा को चुनौती देगी कांग्रेस, महाराष्ट्र-पंजाब में फंस सकता है पेंच
राहुल गांधी ने साधा पीएम पर निशाना
मामले को लेकर अब राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि देश की हर बेटी के लिए आत्समम्मान पहले है अन्य कोई पदक उसके बाद। आज क्या एक घोषित बाहुबली से मिलने वाले राजनीतिक फायदे की कीमत बेटियों के आसूओं से ज्यादा हो गई है। पीएम देश के अभिभावक होते हैं उनकी ऐसी निष्ठुरता देख पीड़ा होती है।
यह भी पढ़ेंः Mann Ki Baat के 108वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी- हमारी आस्था से जुड़ा है यह अंक
सरकार ने भंग कर दिया था कुश्ती महासंघ
कुछ दिन पहले ही भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव हुए थे जिसमें बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने संजय सिंह के चुने जाने का विरोध किया था। हालांकि पहलवानों के विरोध को देखते हुए सरकार ने नवनिर्वाचित समिति को निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही सरकार ने आईओए से एडहाॅक कमेटी बनाने को कहा था।
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
2 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
3 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
3 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
4 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
5 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
8 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
17 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines