हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

World Happiness Index: फिनलैंड दुनिया का सबसे ज्यादा 'खुशहाल' देश, जानें रैंकिंग में भारत किस पायदान पर?

विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज।

World Happiness Index: दुनिया के खुशहाल देशों की रैंकिंग (World Happiness Index) जारी कर दी गई है। फिनलैंड को सबसे खुशहाल देश बताया गया है। यह छठी बार है, जब फिनलैंड ने यह अवार्ड जीता है। फिनलैंड की आबादी 55 लाख है। हैप्पीनेस इंडेक्स में इस देश को 7.842 नंबर मिले हैं।

टॉप-20 में एशिया के किसी भी देश का नाम नहीं है। भारत का स्थान 126वें स्थान पर है। यह रिपोर्ट 150 से अधिक देशों के डेटा पर आधारित है।

हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है हैप्पीनेस डे

बता दें कि हर साल 20 मार्च को इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस के रूप में मनाया जाता है। खुशहाली तय करने के लिए कुछ मानक तय किए हैं। इसमें प्रति व्यक्ति आय, सोशल सपोर्ट, स्वतंत्रता, स्वस्थ्य जीवन, उदारता और भ्रष्टाचार जैसे अहम बिंदु शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: जापानी पीएम के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस में बोले पीएम मोदी- हमारी साझेदारी अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान पर आधारित

जानें टॉप-10 देशों में कौन-कौन शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक जहां फिनलैंड पहले नंबर पर तो डेनमार्क दूसरे नंबर पर है। वहीं आइसलैंड को तीसरा स्थान मिला है। इजराइल को चौथा और इजराइल पांचवें नंबर पर है। इजराइल ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। पिछली बार इजराइल 9वें स्थान पर था।

इनके अलावा छठे स्थान पर स्वीडन, सातवें पर नार्वे, आठवें पर स्विटजरलैंड, नौवें पर लक्जमबर्ग और 10वें पर न्यूजीलैंड का नाम शामिल है।

ऑस्ट्रिया 11वें नंबर पर, लिथुआनिया को 20 वां स्थान

इसके बाद ऑस्ट्रिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, बेल्जियम, चेक गणराज्य, यूनाइटेड किंगडम, लिथुआनिया को क्रमश: 11 से 20वां स्थान मिला है।

और पढ़िए – PNB Scam: मेहुल चौकसी को बड़ी राहत, इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस की लिस्ट से नाम हटाया

पड़ोसी देशों से भी नीचे भारत

तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक भारत को रिपोर्ट में नेपाल, चीन, बांग्लादेश और श्रीलंका से नीचे 126वें स्थान पर रखा गया था। दिलचस्प बात यह है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दोनों देशों की रैंकिंग में गिरावट आई। रूस 72वें और यूक्रेन 92वें स्थान पर है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें