Withdrawal of Canadian diplomats impact issuing of visas to Indians: कनाडा ने उन सभी खबरों पर अपनी चुप्पी साध रखी है, जिसमें भारत ने कनाडा से अपने राजनियक मिशन के कर्मियों को कम करने के लिए कहा है। हालांकि, विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि उनकी सरकार इस मुद्दे पर निजी तौर पर बातचीत करना चाहती है। बता दें कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का भारत पर आरोप लगाए जाने के बाद से दोनों देशों के संबंध तानवपूर्ण स्थिति में हैं। अभी कुछ दिन पहले भारत ने कनाडा से अपने राजनियकों वापस बुलाने के लिए कहा था। कहा जा रहा है कि भारत के इस कदम से कनाडा जाने वाले भारतीय को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कनाडा बड़ी संख्या में वीजा आवेदनों से निपटने के लिए नई दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और मुंबई में वाणिज्य दूतावासों में एक बड़ी राजनयिक उपस्थिति रखता है। वहीं, भारत ने कनाडा की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों से कहा कि कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से समर्थित हेट क्राइम चलते बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।
हम कनाडाई राजनयिकों की सुरक्षा को लेते हैं बहुत गंभीरता से
जबकि ट्रूडो ने मंगलवार को ओटावा में पत्रकारों के उस सवाल को टाल दिया जिसमें भारत ने कनाडा से अपनी राजनयिक उपस्थिति कम करने के लिए कहा था। हालांकि, विदेश मंत्री जोली ने कहा कि ओटावा इस मुद्दे पर नई दिल्ली के संपर्क में है। कनाडा की विदेश मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि हम कनाडाई राजनयिकों की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हैं और हम निजी तौर पर बातचीत करना जारी रखेंगे। क्योंकि हमारा मानना है कि राजनयिक बातचीत तब सबसे अच्छी होती है जब वे निजी रहती हैं।
230,000 भारतीय छात्र कनाडाई संस्थानों में पढ़ रहे
फाइनेंशियल टाइम्स ने बताया कि भारत ने कनाडा से देश में मिशनों में तैनात 62 में से 41 राजनयिकों को वापस बुलाने के लिए कहा था। इन रिपोर्टों के मद्देनजर भारत 10 अक्टूबर की समय सीमा के बाद देश में रहने वाले कुछ राजनयिकों की राजनयिक छूट को रद्द कर सकता है, कनाडाई पक्ष की ओर इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि क्या वह अपने अधिकारियों को बाहर निकाल रहा है या राजनयिकों की वापसी पर उसके ऊपर प्राभव पड़ेगा। बता दें कि भारत वर्तमान में कनाडा में विदेशी छात्रों का शीर्ष स्रोत है। 230,000 भारतीय छात्र कनाडाई संस्थानों में पढ़ रहे हैं। कनाडा के ओंटारियो प्रांत में कुछ शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह से भारतीय छात्रों पर निर्भर हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
49 mins agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines