हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली NCR में हिमाचल-जम्मू जैसी सर्दी क्यों? कब होगी बारिश, IMD ने बताई बड़ी वजह

IMD alert on North India cold: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस नहीं आने से ठंड लगातार बरकरार है। पिछले कुछ सालों से जनवरी तक बारिश हो जाती है, जो अभी तक नहीं हुई है।

विज्ञापन
उत्तर भारत में अभी तक क्यों सता रही ठंड

IMD alert on North India cold: जनवरी होने के बावजूद उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां 22 जनवरी को राजस्थान के बीकानेर में तापमान सामान्य से – 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। गलन भरी ठंड के बीच शीतलहर और कोहरे का सितम भी जारी है। पंजाब के चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में 23 जनवरी को सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई है। ऐसे में एयर ट्रैफिक बाधित है उड़ानें लेट चल रही हैं। इसके अलावा ट्रेनें प्रभावित हैं और सड़कों पर यातायात बाधित हो रहा है। अब यहां सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है कि उत्तर भारत में अभी तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली है?

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस नहीं होने से पड़ रही इतनी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार इसका सीधा सा कारण है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का न होना। दरअसल, जनवरी तक पांच से छह बार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस देखे जाते थे। जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों से ठंड कम हो जाती थी। इसके अलावा Western Himalayan रीजन में इस बार बारिश कम हुई है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार और झारखंड आदि उत्तर भारत में अभी तक शीतलहर चल रही है और तड़के और रात में घना कोहरा पड़ रहा है।

क्या होता है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ)

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानि पश्चिमी विक्षोभ एक तरह की तेज बर्फीली हवाएं होती हैं। यह कैस्पियन sea में बनते हैं। फिर वहां से निकल कर यह रास्ते में इराक, अफगानिस्तान ईरान आदि के रास्ते होते हुए इंडिया तक पहुंचती हैं। यह हवाएं बारिश और नमी के बाद ठंड कम करने का काम करती हैं।

बारिश नहीं होने से ठंड कर रही परेशान

मौसम विभाग के अनुसार पिछले करीब 15 सालों से दिल्ली में जनवरी महीने में बारिश होती है, जो अभी तक नहीं हुई है। इतना ही नहीं 24 जनवरी तक यहां बारिश होने की संभावना भी नहीं है। 25 जनवरी को वेस्टर्न हिमाचल एरिया में हल्की बारिश होगी। जिसका असर पहुंचने में समय लगेगा। ऐसे में लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। अभी तक वेस्टर्न हिमाचल एरिया में बेहद हल्की बारिश हुई है। इस बार बर्फीले इलाकों में बर्फ कम पड़ी है। जिससे अभी तक कड़ाके की ठंड बरकरार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें