PM Modi The Boss: तीन देशों की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उतरे। प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां एक सभा को संबोधित किया।
विदेश मंत्री ने संबोधन के दौरान उस पल का जिक्र किया, जिस वक्त ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने सिडनी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को ‘द बॉस’ कहा था। एस जयशंकर ने ‘द बॉस’ वाले संबोधन के पीछे की पूरी कहानी बयां की। साथ ही विदेश मंत्री ने पापुआ न्यू गिनी के पीएम की ओर से नरेंद्र मोदी को दिए सम्मान का भी जिक्र किया।
एस जयशंकर ने कहा कि मैंने कभी भी ऐसा अनुभव नहीं किया। उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा के दौरान जब हम ऑस्ट्रेलिया पहुंचे तो वहां के पीएम एंथनी अल्बनीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘द बॉस’ कहा। भाषण खत्म होने के बाद अल्बनीज ने मुझसे कहा कि ये शब्द (द बॉस) मेरे स्पीच का हिस्सा नहीं था, लेकिन मैं अपने अंदर की भावना को प्रकट करना चाहता था, इसलिए मैंने पीएम मोदी को ‘द बॉस’ कहा।
जयशंकर बोले- न्यू इंडिया की छवि से दुनिया प्रभावित है
एस जयशंकर ने कहा कि आज दुनिया भारत को एक नए परिपेक्ष में देख रही है। नए भारत की छवि से दुनिया प्रभावित है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मराबे ने जिस तरह उनका स्वागत किया वो तस्वीर आप सभी ने देखी है। उन्होंने बताया कि स्वागत से पहले जेम्स मराबे ने हमारे राजदूत से बात की। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी को सिर्फ पीएम नहीं मानता हूं, वे मेरे लिए सिर्फ एक अतिथि नहीं हैं। जेम्स ने कहा कि पीएम मोदी मेरे लिए एक गुरु हैं। मेरे लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के गुरु हैं।
यह भी पढ़ें: Success News: हादसे में दोनों पैर और एक हाथ गंवाने वाले सूरज तिवारी ने पास की UPSC परीक्षा, जानें पूरी कहानी
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार सुबह तीन देशों की यात्रा के बाद भारत लौटने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। नड्डा ने कहा कि दुनिया आपके (पीएम मोदी) शासन मॉडल की सराहना करती है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने आपसे ऑटोग्राफ मांगा, इससे पता चलता है कि दुनिया भारत को आपके नेतृत्व में कैसे देख रही है।
पालम हवाई अड्डे पर जेपी नड्डा के साथ विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) मीनाक्षी लेखी, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली के सांसद रमेश विधूड़ी, हंस राज हंस और दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी भी मौजूद रहे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
2 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
2 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
3 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
4 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
7 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
7 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
7 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
7 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines