Patel Gehlot: पेटल गहलोत, यह नाम सुबह से ही चर्चाओं में हैं. संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में पाकिस्तान की बैंड बजाने वाली पेटल भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव हैं. उन्होंने आज जिस तरह पीएम शहबाज शरीफ के आतंकवाद समर्थन वाले भाषण का जवाब देते हुए पाकिस्तान की पोल खोली है, उसके वजह से वे सोशल मीडिया पर छाई हुई है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को जिस तरह सपोर्ट किया, वह पूरी तरह एक नीति के तहत किया गया था.
पाकिस्तान आतंकवाद का सरगना
गहलोत ने उन्हें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की याद दिलाते हुए बताया कि 25 अप्रैल को हुए इस नरसंहार की जिम्मेदारी कौन लेगा? पेटल ने यूएन में पाकिस्तान द्वारा ओसामा बिन लादेन को सालों तक पनाह देने और उनके मंत्रियों द्वारा इस बात को स्वीकारने की बात भी याद दिलाई. पेटल ने साफ कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी कैंपेन चलाता है.
कौन हैं पेटल?
पेटल गहलोत भारत की संयुक्त राष्ट्र में पहुंचे सलाहकारों में से एक मुख्य सलाहकार हैं. साल 2023 जुलाई में वे भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी बनाई गई थीं. नियुक्ति से पहले उन्होंने 3 साल विदेश मंत्रालय में काम किया था. यहां वे यूरोपियन वेस्ट डिविजन की अंडर सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत थीं. फर्स्ट सेक्रेटरी के रूप में वे कांसुलेट, पेरिस और सैन फ्रांसिस्कों में सेवाएं दे रही हैं.
DU से की पढ़ाई
पेटल की शुरुआती शिक्षा मुंबई में हुई थी. स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने मुंबई में सेंट जेवियर कॉलेज से आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की थी. इसके बाद उन्होंने राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से प्राप्त की थी. पेटल मे मिडलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडरनेशनल स्टडीज, मोंटेर से भाषा और अनुवाद में भी डिग्री ली हैं. पेटल को म्यूजिक का भी शौक हैं. उनके सोशल अकाउंट पर कई वीडियोज है, जिसमें वे गिटार बताजी देखी जा सकती हैं.
ये भी पढ़ें- UNGA में पाकिस्तान को भारतीय राजनयिक ने किया बेनकाब, Operation Sindoor का जिक्र कर दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
4 mins agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
7 mins agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
28 mins agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
32 mins agoदीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारी? क्या थी रणनीति
1 hr agoCJP प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या मुंबई जाएंगे वापस?
2 hrs agoकेरल में तेज हवा से उड़ी स्कूल की छत, तीन कारें क्षतिग्रस्त
2 hrs ago'देखो वो आ रहे हैं...', हिरासत से पहले दीपके ने प्लेन में बनाया वीडियो
2 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
3 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines