महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार जिस ‘लियरजेट 45’ प्लेन में यात्रा कर रहे थे, वह VSR एविएशन कंपनी का प्लेन था. यह प्लेन बुधवार को बारामती एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई. साल 2023 में भी इस कंपनी का एक और ‘लियरजेट-45’ विमान मुंबई एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार हो गया था.
दिल्ली की प्राइवेट कंपनी VSR एविएशन के मालिक वीके सिंह ने दावा किया है कि विमान बिल्कुल सही हालत में था, उसमें कोई समस्या नहीं थी, ना ही कोई तकनीकी खामी थी.
यह भी पढ़ें : कौन थीं अजित पवार की फ्लाइट उड़ाने वाली पायलट शांभवी पाठक? जानें ट्रेनिंग से कॉकपिट तक की पूरी कहानी
इस कंपनी के सात लियरजेट्स-45 प्लेन हैं. जब उसके मालिक से पूछा गया कि क्या कंपनी अपने बचे हुए प्लेन को ग्राउंड करने की योजना बना बना रही है, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से इसके जवाब में ‘ना’ बोल दिया. उन्होंने कहा कि मैं बचे हुए विमान को क्यों रोकूं. ये सारे प्लेन फिट हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि लियरजेट को दुनिया भर में एक ‘बहुत, बहुत भरोसेमंद विमान’ माना जाता है.
लियरजेट- एक स्विस लड़ाकू विमान के मॉडल पर आधारित है. इसमें आठ लोग बैठ सकते हैं. इस ब्रांड को साल 1990 में कनाडाई निर्माता ‘बॉम्बार्डियर’ ने अधिग्रहित कर लिया था. कभी बेहद अमीरों की लग्जरी सफर के लिए इस विमान को जाना जाता था. लियरजेट प्लेन का प्रोडेक्शन साल 2021 में रोक दिया गया था.
यह भी पढ़ें : 18 महीने पहले भी बाल-बाल बचे थे अजित पवार, तब फडणवीस ने दी थी हिम्मत; बादलों में खो गया था हेलीकॉप्टर
अजित पवार वाले प्लेन को पायलट सुमित कपूर और सांभवी पाठक उड़ा रहे थे. कंपनी के मालिक सिंह ने कहा कि विमान को उड़ाने वाले पायलट कपूर को 16 हजार घंटे उड़ान का अनुभव था. वहीं, उन्होंने बताया कि को-पायलट सांभवी को 1500 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव था.
जो विमान हादसे का शिकार हुआ, उसका निर्माण 2010 में हुआ था. इसके पास सितंबर 2026 तक ‘एयरवर्थनेस रिव्यू सर्टिफिकेट’ (ARC) था. इस हादसे की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने जांच शुरू कर दी है.
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
6 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
7 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
7 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
8 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
10 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
10 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
11 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines