भारत में यूं तो कई तरह की भाषाएं बोली जाती है, लेकिन हिंदी के साथ हर हिंदुस्तानी का एक अलग इमोशन जुड़ा हुआ है. आज देशभर में विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) मनाया जा रहा है. ये हर साल 10 जनवरी को हिंदी भाषा के सम्मान में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य पूरी दुनिया में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना और लोगों को जागरुक करना है.
कब हुई थी शुरुआत?
10 जनवरी, 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में पहला विश्व हिंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था. इसमें 30 देशों के 122 लोगों ने हिस्सा लिया था. आधिकारिक तौर पर विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत साल 2006 में पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह ने की थी. उन्होंने ऐलान किया था कि हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाएगा. इस मौके पर दुनियाभर के भारतीय दूतावासों में हिंदी दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है
14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी दिवस
दरअसल, हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस को लेकर लोग अकसर असमंजस में रहते हैं. राष्ट्रीय दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है. इस दिन 1949 में संविधान सभा में हिंदी को भारत की आधिकारिक कामकाजी भाषा का दर्जा मिला था. 14 सितंबर को हर साल देश स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन होता है. वहीं 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है, जो पूरी दुनिया में हमारी राजभाषा को एक नई पहचान देता है.
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को होगा समारोह
5 mins agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
30 mins agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
1 hr ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
2 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
5 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
5 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
5 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines