West Bengal: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। घटना शनिवार देर शाम मुर्शिदाबाद के फरक्का की बताई जा रही है। पथराव की घटना में हाई स्पीड ट्रेन के एक कोच की खिड़की के शीशे टूट गए हैं। उधर, घटना के बाद रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं।
पूर्व रेलवे ने एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की एक घटना सामने आई है, जिसमें हाई-स्पीड ट्रेन के एक कोच की खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
न्यूज एजेंसी ANI के पास मौजूद विजुअल्स में हावड़ा (West Bengal) स्टेशन के पास ट्रेन पर कथित तौर पर पत्थर फेंके जाने के कारण हाई-स्पीड ट्रेन की खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त दिख रहे हैं।
जनवरी में दार्जिलिंग में वंदे भारत पर हुआ था पथराव
जनवरी 2023 में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जानकारी दी थी कि दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा क्षेत्र के पास दो डिब्बों पर पथराव किया गया था। पथराव के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की दो खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। पथराव के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच सी3 और सी6 की खिड़कियां क्षतिग्रस्त पाई गईं थीं।
दार्जिलिंग से पहले जनवरी में ही हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था जिससे एक्सप्रेस के एक कोच के खिड़की के शीशे टूट गए थे।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 mins agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
1 hr ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
1 hr agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
2 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
4 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
5 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines