TMC leader Saifuddin Laskar Shot Dead (अमर देव पासवान): पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक नेता की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। टीएमसी नेता की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। समर्थकों ने कई घरों में आग लगा दिया और एक संदिग्ध को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। साथ ही सत्तारूढ़ तृणमूल और विपक्षी सीपीएम के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है।
दरअसल, तृणमूल नेता सैफुद्दीन लस्कर की सोमवार, सुबह जॉयनगर में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्री लस्कर जॉयनगर के बामुंगाची क्षेत्र में तृणमूल इकाई के प्रमुख थे और उनकी पत्नी पंचायत प्रधान हैं। स्थानीय तृणमूल नेताओं ने आरोप लगाया है कि सैफुद्दीन लस्कर की हत्या के पीछे सीपीएम (CPM) समर्थकों का हाथ है।
सैफुद्दीन के समर्थकों ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर की हत्या
टीएमसी नेता लस्कर की हत्या के बाद उनके समर्थकों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लस्कर के समर्थकों ने कथित हमलावरों में से एक को पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। सत्ताधारी पार्टी के समर्थकों ने इलाके के कई घरों को आग के हवाले कर दिया।
ये भी बढ़ेंः Watch Video: बेंगलुरु में तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों और लोगों को रौंदा, मौके पर मची अफरातफरी
घटना के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप
सैफुद्दीन की मौत से इलाके में शोक छाया हुआ है। तृणमूल सूत्रों का दावा है कि वह इलाके में काफी लोकप्रिय थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही बारुईपुर पूर्व विधानसभा के तृणमूल विधायक बिवास सरदार अस्पताल पहुंचे. उन्होंने इस घटना के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है। बिवास का कहना है कि हमने नहीं सोचा था कि नमाज पढ़ने के दौरान सैफुद्दीन की इस तरह हत्या कर दी जाएगी। वह इलाके में लोकप्रिय थे। गरीबों के लिए बहुत काम किया। मुझे नहीं पता ये किसने किया। जिन्होंने ऐसा किया, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
CPM ने आरोपों को किया खारिज
सीपीएम नेता सुजन चक्रवर्ती ने आरोप को खारिज कर दिया है और कहा है कि हत्या “तृणमूल के भीतर आंतरिक कलह का परिणाम” है। उन्होंने कहा, “सीपीएम को दोष देने का कोई फायदा नहीं है।” चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिस को उचित जांच करनी चाहिए और साजिश का पर्दाफाश करना चाहिए।
पुलिस ने क्या कहा?
मामले की जांच में जुटी पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा है कि तृणमूल नेता की हत्या के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ये भी बताया है कि आगे की जांच की जा रही है मामला दर्ज कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
6 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
9 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
11 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
11 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
12 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines