कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर इलाके में कुछ बदमाशों की ओर से देसी बम फेंकने की घटना सामने आई है। इसमें पांच बच्चे घायल हो गए। बरुईपुर एसपी ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। इसमें शामिल 4 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे की जांच जारी है।
सात साल के बच्चे की हो चुकी है मौत
पश्चिम बंगाल में देसी बम मिलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले 25 अक्टूबर को कोलकाता से करीब 35 किलोमीटर उत्तर में बैरकपुर के पास देसी बम के फटने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई थी जबकि 10 साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लड़के को पहले भाटपारा राजकीय सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे कलकत्ता मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस और आपराधिक जांच विभाग के बम निरोधक दस्ते ने उसी स्थान से एक और क्रूड बम बरामद किया। ये विस्फोटक रेलवे ट्रैक के किनारे एक झाड़ी में छिपाए गए थे।
घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे और सात बजे की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बम विस्फोट के समय दो बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने बम को गेंद समझ लिया था। इससे पहले जुलाई में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के रुस्तम गुमटी इलाके से सीआईडी (CID) बम स्क्वायड ने 15 देसी बम बरामद किए थे। इसके बाद एक बंद पेपर मिल में बमों का निस्तारण किया।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
6 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
9 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
11 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
11 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
12 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines