West Bengal Factory Explosion: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। इसमें सात लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धमाका इतना जोरदार था कि जिस घर में पटाखे बनाए जा रहे थे, उसकी छत उड़ गई। पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री अवैध थी। ममता बनर्जी सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
यह पूरा मामला एगरा का है। भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पॉल ने इस घटना को लेकर बंगाल सरकार को घेरा है। अग्निमित्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उद्योग की बात करें तो बम के कारखाने हर जगह हैं, क्योंकि जब भी ब्लास्ट होता है पहले पता चलता है कि पटाखों के कारखाने में ब्लास्ट हुआ, लेकिन बाद में जब जांच होती है तो पता चलता है कि वह बम बनाने की कोई फैक्ट्री थी और उसके लिंक अल-कायदा जैसे विभिन्न आतंकी संगठन से हैं। इससे पहले हमने मेदिनीपुर, आसनसोल में भी देखा है।
पुलिस ने आसपास की घेराबंदी
घठटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमाका केवल वहां रखे पटाखों की वजह से हुआ या पटाखों की फैक्ट्री की आड़ में वहां बनाए गए देसी बमों के विस्फोट से। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि पटाखा फैक्ट्री स्थानीय प्रशासन से बिना लाइसेंस लिए अवैध तरीके से चल रही है। इसमें पुलिस की भी मिलीभगत है।
स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया है कि स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में अवैध पटाखों की फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई भी। लेकिन चोरी छिपे यह काम होता था। पिछले साल दिसंबर में भूपतिनगर में भी विस्फोट हुआ था। कई लोग घायल हुए थे। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता और एक अन्य की मौत हुई थी।
सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जान गंवाने वालों के परिजनों को 2.5 लाख रुपए और घायलों को 1 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
अमर देव पासवान की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: Nitin Gadkari Death Threat: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली आवास पर आई कॉल
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
9 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
12 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
13 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
16 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
17 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
18 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
19 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
21 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
21 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines