हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

West Bengal: मेड इन फ्रांस सांपों के जहर की तस्करी, बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF को बुलेटप्रूफ जार में रखा मिला, करोड़ों में है कीमत

विज्ञापन
West Bengal

West Bengal News: उत्तर बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने हिली इलाके में 13 करोड़ रुपये कीमती सांप का जहर बरामद किया है। खास बात यह है कि इसे जिस कांच के जार में रखकर तस्करी किया जा रहा था, उस पर मेड इन फ्रांस का सुनहरा ड्रैगन टैग लगा हुआ था। कांच का जार भी बुलेट प्रूफ है।

बीएसएफ की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि सुबह के समय दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली थाने के गेशपुर सीमा चौकी इलाके में सीमा पर गैरकानूनी तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद घेराबंदी की गई थी। संबंधित क्षेत्र की तलाशी लेने पर मेड इन फ्रांस का टैग लगा हुआ जार बरामद किया गया। इसी में सांप का जहर भरा हुआ है।

घेराबंदी तोड़कर तस्कर भाग निकले

इसे बालूरघाट वन विभाग को सौंप दिया गया है। बीएसएफ का कहना है कि जवानों की मौजूदगी की भनक लगने के बाद दो तस्कर मौके से फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी कई बार सीमा पर इसी तरह से सांप का जहर बरामद किया जा चुका है।

विज्ञापन

कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें: Afzal Ansari Disqualified: अफजाल अंसारी की छिनी सांसदी, दो दिन पहले हुई थी चार साल की सजा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola