West Bengal: पश्चिम बंगाल के बांकुरा के पास दो मालगाड़ी ट्रेनों की टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे की है। बताया जा रहा है कि एक मालगाड़ी ने दूसरी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मालगाड़ियों के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना ओंदा स्टेशन पर हुई। मालगाड़ियों की टक्कर में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि एक मालगाड़ी के ड्राइवर को मामूली चोटें आई।
रेलवे अधिकारियों के एक बयान के अनुसार, दोनों खाली मालगाड़ियां थीं। दुर्घटना का कारण और दोनों ट्रेनें कैसे टकराईं यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। दुर्घटना से आद्रा मंडल में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रेल अधिकारी जितनी जल्दी हो सके अपलाइन को खोलने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पुरुलिया एक्सप्रेस जैसी कुछ ट्रेनें आगे बढ़ सकें।
घटना के बाद 14 ट्रेनें रद्द, तीन डायवर्ट, 2 शॉर्ट टर्मिनेट
घटना के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बयान जारी कर जानकारी दी गई कि आज आद्रा डिवीजन के ओंडाग्राम स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण 14 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, 3 का मार्ग बदला गया और 2 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।
2 जून को ओडिशा में टकराई थीं 3 ट्रेनें, 290 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत
घटना ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस और दो अन्य ट्रेनों की टक्कर के करीब एक महीने बाद हुई है, जिसमें कम से कम 290 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। बता दें कि 2 जून को बालासोर जिले में तीनों ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई थी।
बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की दुर्घटना शाम करीब 7 बजे कोलकाता से लगभग 250 किमी दक्षिण और भुवनेश्वर से 170 किमी उत्तर में बहनागा बाजार स्टेशन के पास हुई थी।
दुर्घटना तब हुई जब चेन्नई की ओर जा रही शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस बगल के ट्रैक पर एक मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गई, जिससे कोरोमंडल एक्सप्रेस का पिछला डिब्बा तीसरे ट्रैक पर जा गिरा। तीसरे ट्रैक पर विपरीत दिशा से आ रही बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा गई।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
5 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
5 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
5 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
7 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
10 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
10 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
13 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
13 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
14 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines