West Bengal: इंसान और पशु-पक्षियों के बीच दोस्ती अनोखी होती है। ऐसी एक दोस्ती मैना और अंकिता के बीच है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। अंकिता की उम्र महज 6 साल की है। हर दिन मैना अपनी दोस्त अंकिता का स्कूल के रास्ते में इंतजार करती रहती है। लोग दोनों की दोस्ती मिसाल दे रहे हैं।
मैना अंकिता की टेबल पर बैठी रहती है।
पहली कक्षा में पढ़ती है अंकिता
यह पूरा मामला पश्चिम बंगाल के पानागढ़ का है। यहां कांक्सा थाना क्षेत्र के शिवपुर प्राथमिक विद्यालय में अंकिता बागड़ी पहली कक्षा में पढ़ती है। वह अपने पांच दोस्तों के साथ हर दिन स्कूल आती-जाती थी। अचानक एक दिन उसके दोस्तों की संख्या 6 हो गई।
कारण अंकिता की एक मैना के साथ दोस्ती हो गई है। दोस्ती भी ऐसी कि मैना अंकिता के स्कूल जाने से पहले उसका इंतजार रास्ते में करती है। जैसे ही अंकिता उसको नजर आती है, वह मैना उड़कर अंकिता के कभी सर तो कभी कंधे पर बैठ जाती है। फिर उसके साथ स्कूल जाती है।
अंकिता और उसकी दोस्त मैना एक साथ खाना खाते हैं।
दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते
अंकिता लाख कोशिश करती है कि वह उस मैना को भगा दे, पर वह भागने को तैयार नहीं होती। वह उड़कर अंकिता के कलाश रूम में चली जाती है। अंकिता पढ़ती रहती है और मैनात टेबल पर चुपचाप बैठी रहती है।
वह उससे कुछ बातें करना चाहती है। उससे कुछ कहना चाहती है पर शायद अंकिता उसकी ठीक तरह भाषा समझ नहीं पाती। दोनों के बीच बनी दोस्ती की बॉन्डिंग कुछ इस कदर तैयार हो चुकी है कि दोनों बिना एक दूसरे को देखे रह नहीं सकते।
मैना को स्कूल के प्रधानाचार्य भी प्यार करते हैं।
एक थाली में दोनों साथ खाते हैं खाना
दोनों एक साथ एक ही थाली में खाना भी खाते हैं। यहां तक कि स्कूल में प्रार्थना के समय भी एक साथ रहते हैं। प्रार्थना खत्म होते ही अंकिता के साथ वह मैना उसके क्लास रूम में चली जाती है। जब स्कूल की छुट्टी होती है, तब मैना कुछ दूर अंकिता के साथ जाती है, और फिर वह उड़कर दोबारा जंगलों में चली जाती है। फिर ठीक सुबह वह मैना अंकिता को ढूंढते-ढूंढते उसके पास पहुंच जाती है।
प्रार्थना के समय भी अंकिता के साथ मैना रहती है।
ऐसी दोस्ती पहले कभी नहीं देखी
दोनों की दोस्ती को देखकर स्कूल के प्रधानाध्यापक कहते हैं कि एक इंसान और एक परिंदे के बीच उन्होंने पहली बार ऐसी अनोखी दोस्ती देखी है। जिसको वह शब्दों में बयां नहीं कर सकते। दोनों की दोस्ती हमेशा बनी रहे। उन्होंने कहा कि जब यह दोनों स्कूल नहीं आते तो उनका मन नहीं लगता।
नाम रखा मिट्ठू, बुलाने पर चली आती है
अंकिता कहती है कि मैना को वह बचपन से देख रही है। मैना उसको पहचानती है। वह जब नहीं आती तो उसका मन नहीं लगता। उसने कहा उस मैना को उसने प्यार से मिट्ठू नाम रखा है। वह अपना नाम भी जानती है। बुलाने से वह आती भी है।
पानागढ़ से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: कोलकाता में वामपंथी संगठन SFI का प्रदर्शन, विधानसभा के गेट पर चढ़े, पुलिस से भी भिड़े, कई गिरफ्तार
संबंधित खबरें
क्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
32 mins agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
1 hr agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
2 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
2 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
5 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
5 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
6 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines