West Bengal: बंगाल में बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी सांसद रवि शंकर प्रसाद की अगुवाई में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही है। इस पर मुख्ख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज हो गई हैं। बुधवार को उन्होंने कहा कि दो महीने से मणिपुर जल रहा है, अब फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कहां है? जब असम NRC को लेकर जल रहा था ये टीम कहां थी? यह फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कहां होती है, जब यूपी में 67% सीटों पर मतदान नहीं होते हैं? रेसलर अपने ऊपर हुए अत्याचार को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तब कहां थी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी? पश्चिम बंगाल में 2 साल के अंदर कई टीमों और आयोगों ने बंगाल का दौरा किया। करीब 154 टीमें बंगाल का दौरा कर चुकी हैं। यह BJP प्रोटेक्शन कमिटी है न कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी।
सीपीएम कार्यकर्ताओं ने की हिंसा
ममता बनर्जी ने कहा कि पंचायत चुनाव खत्म हो गए हैं। यह चुनाव बैलेट बॉक्स के द्वारा होते हैं। यहां जो प्रीसाइडिंग ऑफिसर-काउंटिंग एजेंट होते हैं इन्हें पहले से ट्रेनिंग दी जाती है लेकिन इसके लिए भी हम जिम्मेदार हैं विपक्ष नहीं? तृणमूल कांग्रेस के कई सीटों पर मतदान नहीं हो पाए लेकिन इसके लिए हमने हमारे कार्यकर्ताओं-नेताओं को किसी प्रकार का विरोध या प्रदर्शन नहीं करने के निर्देश दिए। विधानसभा के चुनाव सेंट्रल फोर्स की निगरानी में हुए थे। यह चुनाव भी सेंट्रल फोर्स की निगरानी में हुए।
उन्होंने सवाल पूछा कि 71,000 बूथों पर चुनाव हुए, घटना कितने इलाकों में हुई? लगभग 60 बूथों में गड़बड़ी की गई, कहीं पर बैलेट बॉक्स में पानी भी डाला गया। मुझे पता है यह सीपीएम कार्यकर्ता ने किया, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? हमने कोर्ट के आदेश का पालन किया। केंद्रीय बल भेजा गया और हमने उसे स्वीकार किया।
और पढ़िए –‘अपने सियासत को वामपंथ से ज्यादा बद्सूरत बनाया…’, CM ममता पर रवि शंकर प्रसाद का तंज
मृतकों के आश्रितों को देंगे नौकरी और मुआवजा
ममता बनर्जी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने सारे लोग मारे गए। 19 लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें 2 लाख मुआवजा और विशेष होम गार्ड की नौकरी दी जाएगी। इनमें TMC के भी 10 लोग शामिल हैं। हम किसी पार्टी के रंग देखकर सहायता प्रदान नहीं करेंगे, जिनकी मृत्यु हुई है उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा और नौकरी दी जाएगी।
बीजेपी के पैसों की जांच क्यों नहीं हो रही?
भाजपा वाशिंग मशीन है, आपने देखा होगा भाजपा ने महाराष्ट्र में क्या किया। उन्होंने पूरी सरकार खरीद ली है। उन्हें (भाजपा) इतना पैसा कहां से मिलता है? इन पैसों का सोर्स क्या है? इसकी जांच क्यों नहीं हो रही? ED-CBI इसकी जांच क्यों नहीं करती।
और पढ़िए – Bengal Violence: अपने सियासत को वामपंथ से ज्यादा बद्सूरत बनाया, CM ममता पर रवि शंकर प्रसाद का तंज
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
3 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
3 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
5 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना हुई पुलिस
6 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
6 hrs agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
6 hrs agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
17 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
18 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines