West Bengal: पश्चिम बंगाल में बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से एक तस्कर को दबोचा है। उसके पास से सोने के 12 बिस्किट बरामद हुए हैं। उसने अपनी कमर में इन बिस्किट्स को बांध रखा था। बीएसएफ ने आरोपी तस्कर से पूछताछ की है। इसके बाद हेल्पलाइन जारी की गई है।
यह पूरा मामला उत्तर 24 परगना के तराली स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा का है। बीएसएफ 112 वीं वाहिनी के तराली चौकी को इनपुट मिला था कि तस्करी होने वाली है। जवानों ने घेराबंदी की। तभी एक शख्स चोरी छिपे भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया।
24 परगना का रहने वाला है तस्कर
जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान तस्कर के कमर मे बंधे करीब 12 सोने के बिस्किट मिले। जिसका वजन 1,394 किलो ग्राम है। बरामद बिस्किट की कीमत 80,93,424 आंकी जा रही है। वहीं पकड़े गए तस्कर की पहचान अब्दुल लतीफ सरदार के तौर पर हुई है, जो उत्तर 24 परगना जिले का रहने वाला है।
तस्कर ने बताया कि उसे सोने की बिस्किट नित्यानंदकाठी के रहने वाले मोंटू ने दिए थे। बीएसएफ ने तस्कर के ऊपर कानूनी करवाई के लिए उसे कस्टम विभाग को सौंप दिया है।
बीएसएफ ने जारी की हेल्पलाइन नंबर
बीएसएफ ने तस्करों पर नकेल कसने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये हैं। 14419 और 9903472227 है। बीएसएफ ने तस्करों के खिलाफ सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखने के साथ-साथ उचित इनाम देने की भी घोषणा की है।
कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: गौतस्करी मामले में तृणमूल नेता अनुब्रोतो की जमानत कोलकाता HC से खारिज, ED को मिली दिल्ली ले जाने की मंजूरी
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
1 hr agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
5 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines