Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह आंधी और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। मौसम में अचानक आए परिवर्तन से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में बारिश का अनुमान जताया है। अगले दो-तीन दिन भी रुक-रुक कर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।
भारी बारिश और खराब मौसम के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान सेवा प्रभावित हुई। अफसरों ने कहा कि खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों पर प्रभाव पड़ा है। कोई असुविधा हो तो संबंधित एयरलाइंस से संपर्क कर सकते हैं।
इन इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबकि शनिवार को दिल्ली, एनसीआर जैसे लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला के आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश हुई है। इस दौरान 40-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, पानीपत, आदमपुर, हिसार, गोहाना, गन्नौर, सिवानी, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक , खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, लोहारू, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, नारनौल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) गंगोह, देवबंद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलाखुआ, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, खुर्जा, गभाना, जट्टारी (यूपी) सिद्धमुख, पिलानी, भिवाड़ी, झुंझुनू, तिजारा, खैरथल, कोटपूतली, अलवर, और विराटनगर (राजस्थान) में अगले 2 घंटों के दौरान बारिश होने का अनुमान है।
लू चलने की कोई संभावना नहीं
मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश की भी भविष्यवाणी की है और कहा कि 30 मई तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है। आईएमडी ने शुक्रवार को कहा कि जून के महीने में पूरे भारत में बारिश ‘सामान्य से कम’ होगी, जिससे मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा और उत्तरी भारत जैसे राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
मानसून में सामान्य रहेगी बारिश
आरके जेनामणि ने कहा, जून में पूरे भारत में बारिश 92 प्रतिशत से कम होगी, जो सामान्य से कम है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा और उत्तरी भारत जैसे राज्यों में तापमान कम रहने की संभावना है। आईएमडी ने पहले कहा था कि चार जून को मानसून केरल में आएगा। इस साल बारिश सामान्य होगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कितनी तैयार है भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते ट्रैक?
4 mins agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
27 mins agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
3 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
6 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
6 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
7 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines