Weather Update: देश के पहाड़ी इलाकों में कुदरत का कहर जारी है। हिमाचाल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक भारी बारिश और भूस्खलन ने हालात बिगाड़े हुए हैं। हालांकि, आने वाले दिनों में भी राहत के कोई आसार नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा कि पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटों तक भारी मानसूनी बारिश जारी रहने की संभावना है।
वहीं, 24 घंटों के बाद बारिश में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में है, जिससे हिमालय क्षेत्र में तीव्र वर्षा हो रही है और 18 अगस्त से धीरे-धीरे दक्षिण की ओर अपनी सामान्य स्थिति में ट्रांसफर होने की संभावना है।
18 अगस्त कर जारी रहेगा कहर
इस मौसम सिस्टम को देखते हुए, हिमाचल प्रदेश में 14-15 अगस्त को मध्यम से भारी वर्षा होने की उम्मीद है, जबकि उत्तराखंड में 18 अगस्त तक इसी तरह की वर्षा गतिविधि देखने की संभावना है। आईएमडी बुलेटिन में कहा गया है, ‘अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है और उसके बाद कल से इसमें भारी कमी आएगी।’
हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार बारिश और बादल फटने की घटनाओं से काफी नुकसान हुआ है। वाहन बह गए हैं, इमारतें ध्वस्त हो गईं और पुल गिर गए हैं। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण दर्जनों लोगों की जान चली गई है।
पंजाब-हरियाणा में भी बारिश
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने अगले दो से तीन दिनों तक पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश की भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा, ‘हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे पंजाब और हरियाणा के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।’ इन इलाकों के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी बारिश की संभावना है।
बताया गया कि पंजाब और हरियाणा में जो तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, उसमें भी आने वाले हफ्तों में कमी देखने को मिलेगी।
इन राज्यों में भी चेतावनी जारी
IMD ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख मौसम उप-मंडलों के कुछ जलक्षेत्रों और पड़ोस में अचानक बाढ़ के खतरे के बारे में भी चेतावनी दी है। पूर्वोत्तर भारत में भी 18 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
2 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
3 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
4 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
12 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
14 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines