IMD Weather Update: देश में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन साउथ इंडिया में गर्मी और बारिश का दौर जारी है. वहीं अलग-अलग राज्यों में अधिकतम तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच बना हुआ है, जबकि रातें ठंडी हैं और दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है. दक्षिण भारत में बारिश हो सकती है, लेकिन अगले 2 महीने बाकी भारत में बारिश होने की संभावना बहुत कम है, ऐसे में लोग धूप का मजा ले सकते हैं, लेकिन सुबह-शाम कोहरा ठंड बढ़ाएगा. मौसम विभाग ने 21 नवंबर तक कहीं शीत लहर चलने तो कहीं बारिश और धुंध छाने का अलर्ट दिया है.
शीत लहर की चेतावनी जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण श्रीलंका और उससे सटी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर ऊपरी हवाओं वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है. इसके असर से पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड में 16 नवंबर तक शीत लहर चलने की संभावना है. अगले 5 दिन पूर्वोत्तर भारत और उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है. पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन आगे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है.
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
IMD के अनुसार, 16 से 18 नवंबर के बीच तमिलनाडु, केरल और माहे में बारिश हो सकती है. 17 और 18 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बादल बरसने की संभावना है. 18 और 19 नवंबर को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कई जगाहें पर गरज चमक के साथ बारिश के छींटे पड़ सकते हैं. 18 नवंबर को तमिलनाडु में, 17 और 18 नवंबर को केरल और माहे में, 16 और 17 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में, 16 से 19 नवंबर के बीच अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश भी हो सकती है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, दिल्ली में पिछले 4-5 दिन से सुबह के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं. वहीं दिल्ली और इससे सटे नोएडा में स्मॉग की मोटी चादर बिछी है. कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 से 400 के बीच बना हुआ है. वहीं आगे 21 नवंबर तक दिल्ली-NCR में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है. 18 और 19 नवंबर को हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन धुंध छाने से ठंड महसूस होगी. बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. वहीं पिछले 24 घंटे में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलीं.
पिछले 24 घंटे में देश का मौसम
IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ जगहों पर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से कम रहा. पंजाब में कुछ जगहों पर 7 से 10 डिग्री, उत्तरी हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ. सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पूर्वी राजस्थान के सीकर जिले में दर्ज हुआ. तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर 7 से 11 सेंटीमीटर बारिश हुई. वहीं देश के कई राज्यों में शीत लहर के चलते ठंड बढ़ गई है.
संबंधित खबरें
'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
7 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
7 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
7 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
8 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
9 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
10 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
10 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
12 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
12 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines