Weather Update : उत्तर भारत में सर्दी के साथ-साथ घने कोहरे ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। एक तरफ शीतलहर से लोग कांप रहे हैं तो दूसरी तरफ धुंध की वजह से सड़क, रेलवे ट्रैक और आसमान में ब्रेक लग गया है। कई राज्यों में घने कोहरे की चादरें बिछी हुई हैं तो कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पारा धड़ाम से गिर पड़ा है। कई जगहों पर ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके हुए हैं तो कुछ लोग अलाव जलाकर सर्दी दूर भगा रहे हैं। घरों से बाहर घने कोहरे की परतें दिखाई दे रही हैं। आईएमडी ने घने कोहरे को लेकर ऑरेंज चेतावनी जारी है। देश में अगले दो दिनों तक धुंध छाए रहने की संभावना है। साथ ही विजिबिलिटी भी कम रहेगी।
यह भी पढ़ें : आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
जानें क्या रही विजिबिलिटी
दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा में मंगलवार को घना कोहरा छाया हुआ है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम कोहरा और चंडीगढ़, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा में हल्की धुंध छाई है। अमृतसर, पटियाला, अंबाला, वाराणसी, प्रयागराज और गुना में विजिबिलिटी जीरो रही तो वहीं, दिल्ली के पालम में 100, सफदरजंग में 200, यूपी के झांसी में 200, लखनऊ में 200 और एमपी के ग्वालियर, चंडीगढ़, ओडिशा के भुवनेश्वर, बिहार के पूर्णिया, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा, त्रिपुरा के अगरतला, कैलाशहर में 500 विजिबिलिटी दर्ज की गई है।
हवाई उड़ानें भी प्रभावित
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के जिलों में मंगलवार को घने कोहरे छाए हुए हैं। इसे लेकर न्यूज एजेंसी ANI ने कुछ वीडियो भी जारी किए हैं, जिसमें धुंध की मोटी-मोटी परतें दिखाई दे रही हैं। घने कोहरे की वजह से सड़कों पर दौड़ने वाली गाड़ियों पर ब्रेक लग गया है, जबकि ट्रेन और हवाई उड़ानें भी देरी चल रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर 30 इंटरनेशनल एवं घरेलू उड़ानों के आगमन और प्रस्थान प्रभावित हुए हैं।
एमपी और कश्मीर का कैसा रहा मौसम?
मध्य प्रदेश और कश्मीर में तापमान में अभी और गिरावट आएगी। एमपी में नए साल की शुरुआत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिविटी की वजह से बारिश होने की संभावना है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस 29 और 30 दिसंबर को एक्टिव होने की उम्मीद है। इसकी वजह से उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पारा माइनस डिग्री सेल्सियस में रहा। श्रीनगर में माइनस 3.0 डिग्री और लेह में माइनस 9.8 डिग्री, कारगिल में माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
50 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
57 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
1 hr agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines