Weather Update: अभी फरवरी महीने का अंतिम सप्ताह चल रहा है और अभी से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण तपिश बढ़ गई है। लोगों को अभी से ही गर्मी परेशान करने लगा है।
महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश के कई इलाकों में तो तापमान का पारा अभी ही 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। एक अनुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मैदानी इलाकों में कई जगहों पर तापमान के पारे में सामान्य से चार-पांच डिग्री ज्यादा बढ़ोतरी के आसार हैं। बताया जा रहा है कि अगर ऐसे ही तापमान का पारा चढ़ता रहा तो इस साल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
हालांकि ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में अभी भी बर्फबारी का दौर जारी है। आज भी गिलगित, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भी हल्की बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर के कुछ इलाकों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना है।
और पढ़िए – एक्ट्रेस तुनिषा सुसाइड केस में आरोपी की जमानत पर फैसला आज, अमित शाह कर्नाटक के दौरे पर
वहीं दिल्ली एनसीआर में फिलहाल मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हालांक पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दिन के समय ठीक-ठाक गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि रात के वक्त तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली एनसीआर में आज भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबकि पश्चिमी एक पश्चिमी विक्षोभ 25 फरवरी से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है। हिमालय पर एक पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ रेखा के रूप में देखा जा रहा है। और प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।
अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
2 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
2 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
4 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
4 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
5 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
6 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
7 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines