IMD Weather Forecast : इस बार पहाड़ों पर बर्फ देरी से जरूर गिरी लेकिन जब से इसका सिलसिला शुरू हुआ है तब से रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी वजह से उत्तर भारत के अधिकांश मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं फिर से तेज हुई हैं और हल्की बारिश भी हुई है। सोमवार को भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर बारिश या भारी बर्फबारी हुई। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिली।
मैदान में हुई बारिश और पहाड़ों पर गिरी बर्फ
आईएमडी (भारतीय मौसम विज्ञान विभाग) ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों और पंजाब व पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर ओले गिरे। सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। शाम के समय में चली ठंडी हवाओं से लोग ठिठुरते नजर आए। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में ऐसे ही हालात रहे।
View Of Anantnag City After Fresh snowfall (ANI)
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति बात करें तो आईएमडी का पूर्वानुमान कहता है कि 6 फरवरी को पंजाब के अलग-अळग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी अभी जारी रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाके अभी बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। पूर्वानुमान बताता है कि मैदानी इलाकों में अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। अभी यह दौर जारी रहेगा।
देहरादून में बचाए गए बर्फ में फंस गए 25 लोग
उत्तराखंड के देहरादून में आने वाले चकराता पुलिस थाने के तहत त्यूनी मोटर मार्ग पर भारी बर्फबारी के चलते कई लोग फंस गए थे। सोमवार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने 25 लोगों को रेस्क्यू कर लिया। अधिकारियों के अनुसार रास्ते पर बहुत ज्यादा बर्फ होने की वजह से एसडीआरएफ के लिए वाहनों के साथ लोगों के पास पहुंचना संभव नहीं था। इसलिए उन्होंने पैदल जाने का फैसला लिया। एसडीआरएफ ने बचाए गए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।
बर्फ से ढक गए उत्तराखंड के कई पर्यटन स्थल
देश के सबसे ठंडे और पुराने तीर्थस्थल केदारनाथ में सोमवार को लगातार बर्फ गिरी। यह पूरा इलाका इस समय बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। ऐसी ही स्थिति उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में स्थित सुरकंडा देवी हिल्स पर भी बन गई। बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, वैली ऑफ फ्लावर्स, नंदा देवी नेशनल पार्क, गंगोत्री, यमुनोत्री और चकराता जैसे लोकप्रिय स्थान बर्फ से ढके हुए हैं। उल्लेखनीय है कि यहां घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए पुलिस की ओर से एडवायजरी भी जारी की गई है।
हिमाचल प्रदेश में बढ़ गई पर्यटकों की संख्या
बर्फबारी की शुरुआत होने के बाद से पहाड़ों की ओर पर्यटक रुख करने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कसोल, मनाली जैसी जगहों पर जमकर पर्यटक पहुंच रहे हैं और बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं। हालांकि, बहुत ज्यादा बर्फ होने की वजह से कई रास्ते बंद हो गए हैं। लेकिन इससे पर्यटकों के उत्साह पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को होगा समारोह
3 mins agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
29 mins agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
1 hr ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
2 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
5 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
5 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
5 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines