हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Mausam: लुढ़कते पारे के बीच इन राज्यों में होगी आफत की बारिश, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी तापमान का पारा तेजी से गिरने लगा है। मैदानी भारत में ठंड बढ़ने लगी है। साथ ही कोहरे ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान के पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। लोग शीतलहर से परेशान होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के आसार हैं वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्यों में आज भी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों तापमान में अचानाक गिरावट का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। एमआई डी ने आज भी गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना है।

इस बीच पहाड़ों पर हो रहे बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर, मध्य भारत समेत देश के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है । के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ी है और आने वाले दिनों में सर्दी के और बढ़ने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

एमआईडी के मुताबिक अगले एक सप्ताह के दौरान दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सिसय के आसपास रहेगा। इस दौरान रात के समय ठंड में और इजाफा होगा, जबकि दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिलती रहेगा। साथ ही एमआईडी का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर के मध्य तक शीतलहर का आगमन हो सकता है। इसके साथ ही इस साल ठंड अपने कई रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार जैसे राज्यों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से भारी बारिश की संभावना है। गौरतलब है दक्षिण भारत के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे इन इलाकों में भी तापमान का पारा गिरा है। दरअसल दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने का अंदेशा है। इसके कारण 5 दिसंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। जिसका पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और केंद्रित होने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक दबाव बन जाएगा। इसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 8 दिसंबर को तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के पास पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश संभव है। दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर समुद्र की स्थिति खराब रहेगी। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है, यह 60 किमी प्रति घंटे के आसपास पहुंच सकती है। तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola