Weather Today: उत्तर भारत के तमाम इलाकों में मौसम का मिजाज अभी भी सर्द बना हुआ है। पूरे मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाले ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अभी और कुछ दिनों तक लोगों को इसी तरह से ठंड का सामना करना पड़ेगा और फिलहाल इससे राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप अपने चरम पर रहेगा। कई इलाकों में तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।
मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक पहाड़ों से चल रही ठढ़ी हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी और बढ़ सकती है। आपको बता दें कि पिछले एक महीने से कई जगहों पर शीतलहर के कारण हालत काफी गंभीर हैं। ठंड का आलम यह है कि लोग दिन में भी घर में कैद रहने को मजबूर हैं। गलन भरी भीषण ठंड के साथ घने कोहरे ने भी जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
दो पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
एमआईडी के अनुसार 18 और 20 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पश्चिमी भारत मौसम पर असर डालेंगा। जिसके कारण उत्तर पश्चिमी भारत में शीत लहर की स्थिति 19 जनवरी के बाद से कम होने के आसार हैं। वहीं आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।
कोहरे का कहर जारी
दिल्ली-एनसीआर समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। जिससे लोगों का हाल बेहाल है। ऊपर धुंध और कहरे ने भी लोगों को मुसिबत में डाल रखा है। धुंध और कोहरे की वजह से कई जगहों पर सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच जा रही है। जिससे आम जन-जीवन के साथ-साथ यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की मार सबसे ज्यादा लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। ट्रेनें भी लेट हो रही है तो हर दिन कई ट्रेनें रद्द भी हो रही है। इससे मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भीषण ठंड के बीच यहां होगी बारिश
इन सबके बीच एकबार फिर से गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश की संभावना जतायी जा रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में पहले से ही कई जगहों पर तापमान का पारा गिरकर शून्य से नीचे यानी माइनस में पहुंच चुका है। पानी जम चुका है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के कारण यहां बढ़ेगी मुश्किलें
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि पश्चिमी विक्षोभ की एक श्रृंखला के 19 से 26 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। 23 जनवरी के आसपास हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। 23 से 25 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस अवधि के दौरान पृथक तीव्र मंत्र हो सकते हैं। यह भारत-गंगा के मैदानी इलाकों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में शायद पहली और आखिरी व्यापक वर्षा है।
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
38 mins agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines