लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद इसे राज्यसभा में पेश किया गया, जहां इस पर चर्चा हुई। सभी दलों के नेता इस पर अपनी राय रखते नजर आए। कुछ ने विधेयक का समर्थन किया तो कुछ ने विरोध। वोटिंग के बाद यह बिल राज्यसभा से पास हो सकता है। इसी बीच एक अहम खबर सामने आई है कि एक पार्टी ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी नहीं किया है, जिससे क्रॉस वोटिंग की संभावना जताई जा रही है।
जगन मोहन रेड्डी की पार्टी युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने अपने 7 सांसदों के लिए व्हिप जारी नहीं किया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस पार्टी के सांसद राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। YSRCP एनडीए में शामिल नहीं है और लगातार इस बिल का विरोध कर रही है।
राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा
लोकसभा में कुल 543 सदस्य हैं। वोटिंग के दौरान विधेयक के पक्ष में 288 और विरोध में 233 वोट पड़े, जिसके बाद सदन से इसे मंजूरी मिल गई। अब बात करें राज्यसभा की, तो यहां कुल 236 सदस्य हैं और सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है।
यह भी पढ़ें : Waqf Amendment Bill: व्हिप के बावजूद ये 2 सांसद गैरहाजिर, BJP ने भेजा नोटिस
NDA पास करा ले जाएगी बिल!
राज्यसभा में भाजपा के पास कुल 98 सांसद हैं और एनडीए के पास कुल 125 सांसद हैं। भाजपा के अलावा जदयू के 4, अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 3 और टीडीपी के भी 2 सांसद शामिल हैं। माना जा रहा है कि राज्यसभा में भी भाजपा को इस बिल को पास कराने में कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि लोकसभा में इसे अन्य दलों का भी समर्थन मिला था।
यह भी पढ़ें : वक्फ बिल पर BJD ने चौंकाया, पहले किया विरोध; अब लिया ये स्टैंड
वक्फ बिल का समर्थन करने पर जदयू में इस्तीफे
वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने पर जदयू के दो मुस्लिम नेता पार्टी से नाराज होकर इस्तीफा दे चुके हैं। पहले डॉ. कासिम अंसारी ने विधेयक का समर्थन करने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया, इसके बाद जदयू के जमुई अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मो. शाहनवाज मलिक ने भी इस्तीफा दे दिया।
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
4 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
5 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
6 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
6 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
11 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
13 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines