Minta Devi Profile: वोट चोरी और बिहार SIR पर सियासत गरमाई हुई है और INDIA गठबंधन का विरोध प्रदर्शन भी जारी है। बीते दिन उग्र विरोध प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिरासत के बाद आज भी विपक्षी दल के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की, लेकिन आज का विरोध प्रदर्शन काफी अनोखा रहा। क्योंकि विपक्षी दल के सांसद आज एक टी-शर्ट पहनकर आए थे, जिस पर आगे मिंता देवी लिखा था और बैक में 124 नॉट आउट लिखा था। आखिर मिंता देवी कौन हैं और 124 नॉट आउट का मतलब क्या है? आइए जानते हैं…
मिंता देवी को लेकर क्यों छिड़ा है विवाद?
बता दें कि मिंता देवी की उम्र को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मिंता देवी का नाम भी है, लेकिन मिंता देवी की जो उम्र बताई गई है, वह काफी चौंकाने वाली है। दरअसल, वोटर लिस्ट में मिंता देवी की उम्र 124 साल लिखी है, जबकि जांच करने पर पता चला है कि वह सिर्फ 35 साल की हैं। मिंता देवी के नीचे जिसका नाम है, उसकी उम्र 119 साल है।
आज मिंता देवी के नाम और उम्र वाली टी-शर्ट पहनकर विपक्षी दल ने यह बताने की कोशिश की है कि बिहार SIR की प्रक्रिया में किस-किस तरह से धांधली हुई है। मामले को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मिंता देवी और महादेवपुर का मामला सामने आया है, लेकिन अभी इस तरह के कई मामले सामने आने बाकी हैं। आप बस देखते जाइए, पिक्चर अभी बाकी है।
कौन हैं मिंता देवी और कैसे हुई गलती?
मिंटा देवी बिहार के सिवान जिले के दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के सिसवा कला पंचायत के तहत आने वाले अरजानीपुर गांव निवासी धनंजय कुमार सिंह की पत्नी हैं, जिनकी वास्तविक उम्र केवल 35 साल है। बताया जा रहा है कि मिंता देवी की उम्र को लेकर गड़बड़ी ऑनलाइन फॉर्म भरने के दौरान हुई, जिसमें गलत एंट्री के कारण उनकी उम्र 124 साल दर्ज हो गई। यह गलती गांव के ही कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय (बूथ संख्या 94) के बूथ लेवल अधिकारी उपेंद्र शाह द्वारा की गई, जिन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और गलती को सुधारने का आश्वासन दिया।
विपक्ष ने बताया गड़बड़ियों का सबूत
बता दें कि मिंता देवी का मामला सोशल मीडिया और न्यूज मीडिया में काफी वायरल हो गया है। खासकर सोशल नेटवर्किंग साइट X पर इसे लेकर कई पोस्ट्स सामने आई हैं। चुनाव आयोग की गलती को कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिया, तो कुछ लोगों ने इसे गंभीर चुनावी धांधली का उदाहरण माना। वहीं इस गलती को विपक्षी गठबंधन (INDIA) ने बिहार की मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी का सबूत माना।
इसलिए आज विपक्षी दल के सांसदों प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने मिंता देवी के नाम और तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। विपक्ष का दावा है कि मिंता देवी का मामला मतदाता सूची में गड़बड़ियों का सबूत है। वहीं चुनाव आयोग ने इस गलती पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उम्र को लेकर हुई गलती की जांच कराकर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
5 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 साल के बाद भी सेना में रहेंगे
12 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
36 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines