Manipur Violence: मणिपुर की राजधानी इंफाल में सोमवार को पूर्वी जिले में फिर से हिंसा भड़क गई। ताजा जानकारी के मुताबिक भीड़ ने कई घरों में आग लगा दी, जिसके बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। स्थिति को नियंत्रित में करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों को फिर से तैनात किया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारतीय सेना की ओर से बताया गया है कि मणिपुर के बाहरी इलाके में आज सुबह (सोमवार) संघर्ष के इनपुट पर कार्रवाई करते हुए सेना और असम राइफल्स ने अभियान चलाया। स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। मौके से तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। उनके पास से दो हथियार भी बरामद किए गए हैं।
सरकार ने फिर बढ़ाई कर्फ्यू की समय सीमा
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आगजनी के बाद, राज्य सरकार ने कर्फ्यू में ढील को कम कर दिया है। अब सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ढील रहेगी। इससे पहले सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी।
और पढ़िए – PM Modi in Australia: पापुआ न्यू गिनी के बाद सिडनी पहुंचे PM मोदी; ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथली अल्बनीस से इन मुद्दों पर होगी चर्चा
अधिकारियों ने घरों और परिसरों में आगजनी जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध को पांच और दिनों के लिए बढ़ा दिया। सरकारी आदेश में कहा गया है, ऐसी आशंका है कि असामाजिक तत्व जनता के जुनून को भड़काने वाली फोटो, मैसेज और वीडियो संदेशों को फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो राज्य में कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर हो सकता है।
झड़प के बाद घरों में लगा दी आग
बताया गया है कि इंफाल पूर्वी जिले के न्यू चेकॉन बाजार में सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे जगह को लेकर हंगामा हो गया। इसके बाद झड़पें हुईं और दोपहर करीब 2 बजे भीड़ ने कुछ घरों में आग लगा दी। पुलिस ने घटना में शामिल होने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मणिपुर में हफ्तों से जारी हिंसा में मरने वालों की आधिकारिक संख्या अब 74 हो गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
SC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
35 mins agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
1 hr agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
2 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
2 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
4 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
6 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines