नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को अमेरिकी संसद में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के साझे संबंधों की बात कही। अपने भाषण के दौरान पीएम ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का जिक्र किया। पीएम मोदी ने भाषण में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का जैसे ही जिक्र किया संसद में तालियां बजने लगी।
पीएम मोदी ने की कमला हैरिस की तारीफ
अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदीन ने कहा, अमेरिका की स्थापना एक समान दृष्टिकोण वाले लोगों से प्रेरित थी। अपने पूरे इतिहास में, आप दुनिया भर के लोगों को गले लगाते हैं और आपने उन्हें अमेरिकी सपने में समान भागीदार बनाया है। यहां लाखों लोग हैं जिनकी जड़ें भारत में हैं, उनमें से कुछ इस कक्ष में गर्व से बैठे हैं और एक मेरे पीछे है।
पीएम मोदी ने जैसे ही कमला हैरिस का जिक्र किया वो मुस्कुराने लगीं। इसके बाद अमेरिकी संसद में बैठे सभी सदस्य खड़े होकर ताली बजाने लगे।
हमारा विजन है सबका साथ, सबका विकास
पीएम मोदी ने कहा कि हम दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा हैं। पिछली शताब्दी में जब भारत ने अपनी स्वतंत्रता हासिल की तो इसने कई अन्य देशों को औपनिवेशिक शासन से खुद को मुक्त करने के लिए प्रेरित किया। इस सदी में जब भारत बेंचमार्क स्थापित करेगा और विकास करेगा तो यह कई अन्य देशों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेगा। हमारा विजन है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।
संबंधित खबरें
LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
7 mins agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
19 mins agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
21 mins agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
11 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
12 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
13 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
15 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
16 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
17 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines