Indian Railway News: ट्रेनों का टिकट नहीं मिलने से वेटिंग टिकट लेकर या बिना टिकट यात्रा करने की बात कोई नई नहीं है। हर दिन यात्री बिना टिकट पकड़े जाते हैं। कई यात्री वेटिंग टिकट लेकर एसी-3 क्लास में चढ़ जाते हैं, लेकिन जब फर्स्ट एसी में भी ऐसा करने लगें तो हैरान होती है, क्योंकि प्रथम श्रेणी का महंगा किराया देकर जाने वाले लोगों को इससे असुविधा का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसा करना गलत भी है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से काफी संख्या में बिना टिकट वाले लोग एसी फर्स्ट क्लास में सवार हो गए हैं।
यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे 6 लाख बार से ज्यादा देखा जा चुका है। कई लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक महिला ने यह वीडियो शेयर किया, जिसके बाद भारतीय रेलवे ने जवाब भी दिया है। रेल यात्री स्वाती राज ने इसका वीडियो बनाकर एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने रेलवे को टैग करके कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने वीडियो रेलमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है।
ये भी पढ़ें-दिल दहलाने वाली वारदात, पत्नी-ससुर समेत दो सालों को उतारा मौत के घाट, सास की हालत गंभीर
क्या कहा वीडियो शेयर करने वाली यात्री ने
यह वीडियो महानंदा एक्सप्रेस का है। यह ट्रेन अलीपुरद्वार जंक्शन से पुरानी दिल्ली तक चलती है। स्वाती राज ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह महानंदा 15483 में एसी प्रथम टियर की वर्तमान स्थिति है। मैं प्रबंधन से अनुरोध करती हूं कि इसकी तुरंत जांच करे, क्योंकि जब हम इसके लिए अतिरिक्त भुगतान कर रहे हैं तो हम सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
भारतीय रेलवे ने इसपर क्या दिया है जवाब
वहीं भारतीय रेल ने इसपर जवाब भी दिया है। रेलवे ने उनसे यात्रा की डिटेल शेयर करने को कहा है। रेलवे ने लिखा कि, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण (पीएनआर/यूटीएस नंबर) और मोबाइल नंबर हमारे साथ साझा करें।
ये भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव से पहले गहलोत-बघेल को कांग्रेस ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, क्या कमाल दिखा पाएंगे जादूगर?
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 hr ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
2 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
3 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
3 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
3 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
4 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
4 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
4 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
5 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines