Vice President Election 2022: उपराष्ट्रपति पद के लिए कल यानी 6 अगस्त को चुनाव होगा और उसी दिन ही चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे। संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी। देर शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है। एनडीए ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्ष ने कांग्रेस नेता माग्ररेट अल्वा (Margaret Alva) को अपना उम्मीदवार बनाया है।
उपराष्ट्रपति के चुनाव में सिर्फ लोकसभा और राज्यसभा के सांसद वोट करते हैं। इस चुनाव में मनोनीत सदस्य भी हिस्सा लेते हैं। यानी उपराष्ट्रपति के चुनाव में कुल 788 वोट डाले जा सकते है। इसमें लोकसभा के 543 सांसद और राज्यसभा 243 सदस्य वोट करते हैं। राज्यसभा सदस्यों में 12 मनोनीत सांसद भी हैं।
सियासी समीकरण के मुताबिक एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का देश का 14वां उपराष्ट्रपति चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। बीजेपी अपने दम पर जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में जिताने की स्थिति में थी। बीजेपी के पास लोकसभा में 303 तो राज्यसभा में 91 सदस्य हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए यह संख्या काफी है।
इस बीच राष्ट्रपति चुनाव की तरह ही इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को बीजेपी, वाईएसआर कांग्रेस, बीएसपी और टीडीपी ने समर्थन देने का ऐलान किया है। इन दलों के दोनों सदनों में सदस्यों की संख्या 67 है। इसके अलावा लोकसभा में शिवसेना के कम से कम 13 सदस्य बीजेरी के साथ हैं। इस हिसाब से एनडीए उम्मीदवार धनखड़ को 65 फीसदी से भी ज्यदा वोट मिलने की संभावना है।
संबंधित खबरें
भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
10 mins agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
17 mins ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
2 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
2 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
3 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
5 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
5 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
6 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines