Delhi News: मंगलवार को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सोमवार को विपक्ष की पार्टियों के लीडरशिप की एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट करने वाले सभी सांसदों को भी वोट के लिए ट्रेनिंग दी गई। इसके अलावा बैठक में सांसदों को पोलिंग और काउंटिंग एजेंट भी बनाया गया। बैठक के बाद एजेंट बनाए गए सांसद मणिक्कम टैगोर ने न्यूज 24 से बात करते हुए चुनाव की प्रक्रिया को समझाया है।
यह भी पढ़ें- बी. सुदर्शन रेड्डी ने भरा उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन, सोनिया-राहुल और खड़गे समेत ये दिग्गज नेता रहे मौजूद
केवल सांसद ही डाल सकते हैं वोट
सोमवार को न्यूज 24 से बात करते हुए कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने बताया कि विपक्षी पार्टियों के लीडरशिप की बैठक हुई। बैठक में उन्हें भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पोलिंग और काउंटिंग के लिए एजेंट बनाया गया है। मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए शांतिपूर्व तरीके से उनकी भागीदारी रहेगी। उन्होने प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में केवल सांसद ही वोट डाल सकतें है। होने वाले चुनाव में दो प्रत्याशी है। सभी वोटरों को अपना वोटर कार्ड लाना जारुरी है और उनका वोटर लिस्ट में नाम होना अनिवार्य है। इस बार बहुत सारे नए सांसद भी है, जो पहली बार वोटिंग करेंगे। इसलिए सोमवार को विपक्ष के सांसदों का एक ट्रेनिंग सेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।
देश के ऊपर थोपा गया ये चुनाव
सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा कि हम लोगों को पता है कि यह चुनाव इस देश के ऊपर थोपा गया चुनाव है। विपक्ष इस चुनाव को संविधान पर अटैक मान रहा है। एक संवैधानिक पद से जबरन रिजाइन कराया गया। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। इस लिए यह लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है। विपक्ष की ओर से एक ईमानदार, निष्पक्ष कैंडिनेट जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को बनाया है। हमारी यह विचारों की लड़ाई है। उपराष्ट्रपति का पद एक संवैधानिक पद है। इस पद पर लोकतांत्रिक परम्परा को आगे बढ़ाने वाला व्यक्ति बैठना चाहिए। जो विपक्ष के केंडिडेट जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी हैं।
यह भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति चुनाव: जगदीप धनखड़ ने अचानक क्यों दिया था इस्तीफा? क्या है पद छोड़ने की इनसाइड स्टोरी
संबंधित खबरें
दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
30 mins ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
1 hr agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
3 hrs agoLIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
4 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
14 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines