Vice President Elections 2025: देश में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एनडीए की ओर से उम्मीदवार बनाए गए सीपी राधाकृष्णन को विपक्ष की इंडिया गठबंधन ने कड़ी चुनौती देने का दावा किया है। विपक्ष ने बी. सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है। 9 सितंबर, मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया जाएगा। यह मुकाबला सिर्फ एक औपचारिकता नहीं होगा बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और विपक्षी एकजुटता की ताकत को भी दिखाएगा। वैसे तो NDA उम्मीदवार की जीत पक्की मानी जा रही है लेकिन विपक्ष भी कड़ी टक्कर देने का दावा कर रहे हैं। जानें विपक्षी नेताओं का क्या कहना है।
विपक्ष के नेताओं की तैयारी पूरी, जानें कौन क्या बोला?
समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और इस चुनाव में सपा की ताकत सबको दिखाई देगी। राजीव राय ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है जो इस पद के लिए सबसे उपयुक्त साबित होंगे। वे कहते हैं कुर्सी पर बैठने वाले उपयुक्त उम्मीदवार को ही कुर्सी पर बैठना चाहिए।
व्यक्ति विशेष का नहीं विचारधारा का चुनाव-DMK सांसद
डीएमके सांसद कनिमोझी ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर कहा है कि यह चुनाव बेहद जरूरी है क्योंकि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। उन्होंने साफ किया कि इसे बिना चुनौती दिए छोड़ना सही नहीं होगा चाहे एनडीए की तरफ से कोई भी उम्मीदवार क्यों न हो। वे कहती हैं कि हमें वोटों की गिनती का इंतजार करना चाहिए। यह कोई नाज़ुक स्थिति नहीं है।
संजय राउत बोले ये एक जटिल प्रक्रिया है
शिवसेना सांसद (यूबीटी) संजय राउत कहते हैं कि उपराष्ट्रपति चुनाव में सांसदों को वोट डालने होते हैं। ये एक मुश्किल प्रक्रिया होती है, कल प्रधानमंत्री भी मॉक कार्यक्रम में थे। आज भी वे सभी लोग मॉक सेशन का हिस्सा होंगे। संजय राउत कहते हैं कि उपराष्ट्रपति पद के लिए यह चुनाव संविधान की रक्षा के लिए, लोकतंत्र के लिए, राष्ट्रहित के लिए हो रहा है।
अंतरात्मा की आवाज पर वोटिंग- कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी कहते हैं कि सबसे पहले पीएम मोदी बताए कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अपमानजनक तरीके के क्यों हटाया गया, उन्हें विदाई समारोह क्यों नहीं दिया गया है? बी सुदर्शन रेड्डी की जीत पर वे कहते हैं कि इस बार चुनाव अंतरात्मा की आवाज से होगा और उस आधार पर ही वोटिंग होगी।
CPI महासचिव बोले बी सुदर्शन रेड्डी पद के लिए योग्य
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सीपीआई महासचिव डी. राजा कहते हैं कि हम जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को पूरा समर्थन दे रहे हैं। वे पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार है और स्थिति के अनुसार, उन्हें पद पर बिठाना सही रहेगा। जस्टिस रेड्डी संविधान के प्रति समर्पण और संवैधानिक नैतिकता एवं मूल्यों को बनाए रखने के लिए जाना जाता है।
ये भी पढ़ें-GST रिफॉर्म्स को लेकर शशि थरूर का बयान कांग्रेस से अलग, जानें क्या बोले थे अध्यक्ष खड़गे?
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines