हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA की जीत

देश को आज 15वें उपराष्ट्रपति मिल गया है। उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के सीपी राधाकृष्णन ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन
Credit- News24GFX

Live Updates

20:42 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीपी राधाकृष्णन को दी जीत की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि "सार्वजनिक जीवन में आपके दशकों के समृद्ध अनुभव राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं आपको एक सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देती हूं।"

20:38 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: जीत के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के आवास पर पहुंचे सीपी राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद सीपी राधाकृष्णन केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के आवास पर पहुंचे हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, किरन रिजिजू, अर्जुनराम मेघवाल, राम मोहन नायडू, संजय झा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी प्रल्हाद जोशी के आवास पर पहुंचे हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी प्रल्हाद जोशी के आवास पहुंच कर सीपी राधाकृष्णन को देंगे बधाई।

19:58 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव में 98.20 प्रतिशत हुआ मतदान

उपराष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार को हुए चनुाव में 98.20 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव में कुल 767 वोट पड़े। इसमें से 752 वैलिट वोट रहे और 15 वोट अमान्य साबित हुए। चुनाव में एनडीए के पक्ष से सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले। वहीं यूपीए के सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। इस हिसाब से सीपी राधाकृष्णन रेड्डी से 152 वोटों के अंतर से जीत गए।

19:45 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: 15वें उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के सीपी राधाकृष्णन की जीत

भारत को अपना 15वां उपराष्ट्रपति मिल गया है। NDA के सीपी राधाकृष्णन ने जीत हासिल की है। वहीं यूपीए के सुदर्शन रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 768 वोट पड़े। इसमें से सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में 452 वोट पड़े।

19:35 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: 15वें उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के सीपी राधाकृष्णन की जीत

भारत को अपना 15वां उपराष्ट्रपति मिल गया है। NDA के सीपी राधाकृष्णन ने जीत हासिल की है। वहीं यूपीए के सुदर्शन रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 768 वोट पड़े। इसमें से सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में 427 वोट पड़े।

18:46 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: 13 सांसदों ने किया मदतान से परहेज

मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 13 सांसदों ने मतदान से परहेज किया। जिनमें बीजेडी के 7, बीआरएस के 4, अकाली दल के 1, निर्दलीय (सरबजीत सिंह खालसा) 1, इसके अलावा जेल में बंद अमृत पाल ने पोस्टल बैलट से वोट किया। वहीं कुल 768 सांसदों ने वोट डाला।

18:32 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में 768 ने किया वोट

उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल वोटरों की संख्या- 788, रिक्त पद- 7, Effective वोटरों की संख्या- 781, जिसमें से मंगलवार को 768 ने वोट किया। 13 गैरहाजिर रहे ( BRS, BJD,SAD, Ind) और 427 NDA के सांसदों ने वोट किया ।

18:25 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना शुरू

उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी से है। वोटिंग के बाद संसद में मतगणना शुरू हो चुकी है।

18:17 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त, मतगणना शुरू

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को संसद भवन में मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे समाप्त हुआ था। उसके बाद मतगणना शुरू हो गई है।

17:50 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त, 6 शुरू होगी मतगणना

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को संसद भवन में मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे समाप्त हुआ है। उसके बाद 6 बजे मतगणना होगी, फिर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

17:00 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 781 सांसदों में से 762 ने किया मतदान

मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर 3.30 बजे तक 781 सांसदों में से 762 सांसदों द्वारा उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने वोट डाल दिए गए हैं।

15:39 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: YSRCP के 11 सांसदों ने NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने का किया फैसला

एनडीए ने 68 साल के सीपी राधाकृष्णन को तो INDIA ने 79 साल के बी सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है। इस चुनाव में कुल 781 सांसद वोट डालेंगे। इस बीच, KCR की पार्टी BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा कर लिया है। दोनों पार्टी किसी भी गठबंधन का समर्थन नहीं करेंगी। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं। लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया है। पंजाब के दो निर्दलीय सांसदों ने वोट बहिष्कार का फैसला लिया है YSRCP के 11 सांसदों ने NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने का फैसला किया है। जीता उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जगह लेगा। धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। लोकसभा और राज्यसभा के 767 सांसद देंगे वोट उपराष्ट्रपति पद के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोट देते हैं। हालांकि, इसके लिए व्हिप जारी नहीं हो सकती। सभी सांसद पार्टी लाइन पर वोट करें तो एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन के 437 और विपक्ष के रेड्डी के 324 वोट माने जा रहे हैं। ऐसे में राधाकृष्णन की जीत तय है। हालांकि गुप्त मतदान में क्रॉस वोटिंग दोनों तरफ से समीकरण बिगाड़ सकती है। वोटिंग अभी जारी है, जो की पांच बजे तक चलेगी। इसके बाद 6 बजे से काउंटिंग की जाएगी। मतों के अंतर के आधार पर मालूम चलेगा की क्रॉस वोटिंग हुई या नहीं और अगर हुई तो किसके पक्ष में हुई।

14:33 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: हेमा मालिनी ने किया मतदान

उपराष्ट्रपति चुनाव में सांसद हेमा मालिनी ने भी मतदान किया।

14:04 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: AIMIM चीफ ओवैसी ने किया मतदान

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी संसद पहुंचकर उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

13:34 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव में अब तक 67 फीसदी मतदान

उपराष्ट्रपति चुनाव में अब तक 67 फीसदी मतदान हो चुका है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से वोटिंग जारी है और कुल 767 वोट डाले हैं। सूत्रों के अनुसार, अभी तक 528 सांसदों ने ही वोट डाले हैं।

13:14 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: चिराग पासवान ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला और उन्होंने कहा कि एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत को लेकर कोई शंका ही नहीं है।

12:49 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: शिवराज सिंह चौहान ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान में उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।

12:17 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: हाथों में हाथ डाले दिखे गडकरी- खड़गे

उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मंत्री नितिन गडकरी हंसते हुए हाथों में हाथ डाले नजर आए। इत्तेफाकन दोनों नेता साथ-साथ वोट डालने संसद पहुंचे थे।

12:07 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: BJP अध्यक्ष नड्डा ने किया मतदान

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मतदान करने संसद पहुंचे।

11:55 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: प्रहलाद जोशी ने भी डाला वोट

संसद पहुंच केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।

11:44 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मतदान किया

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मतदान किया है।

11:35 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: शाम 8 बजे तक आएंगे चुनाव परिणाम

उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे करीब शाम 8 बजे तक आएंगे। चुनाव परिणाम आने बाद NDA उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के आवास पर पहुंचेंगे। जीत के जश्न का समारोह प्रहलाद जोशी के आवास पर ही होगा। प्रधानमंत्री मोदी भी सीपी राधाकृष्णणन को जीत की बधाई देने प्रहलाद जोशी के आवास पर जा सकते हैं।

11:26 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: कंगना रनौत ने डाला वोट

भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश से सांसद कंगना रनौत ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

11:25 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: प्रियंका गांधी ने मतदान किया

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया

11:23 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: सोनिया, राहुल, प्रियंका ने किया मतदान

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ने भी मतदान कर दिया है। तीनों एक साथ मतदान करने संसद पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी वोट डाल चुके हैं।

11:10 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: जगदीप धनखड़ पर जयराम रमेश का बयान

कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है कि पिछले 50 दिन से जगदीप धनखड़ ने अप्रत्याशित चुप्पी साध रखी है। आज जब उनके उत्तराधिकारी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है, तब भी देश उनके ऐतिहासिक और अप्रत्याशित इस्तीफे पर बयान का इंतजार कर रहा है। उन्होंने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा उस समय दिया था, जब उन्होंने मोदी सरकार द्वारा किसानों की घोर उपेक्षा, सत्ता में बैठे लोगों के ‘अहंकार’ से पैदा होने वाले खतरों और अन्य मुद्दों पर चिंता व्यक्त की थी।

11:02 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: NDA सांसदों के लिए आज रखा गया डिनर

आज रात उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद NDA सांसदों का डिनर रखा गया है।रात्रि भोज प्रल्हाद जोशी के घर पर होगा। वहीं उपराष्ट्रपति के मतदान के लिए बिहार झारखंड के एनडीए सांसदों के नित्यानंद राय के आवास पर मिलन समारोह में चिराग पासवान नहीं पहुंचे। सांसद संजय जायसवाल ने बताया कि उनके पिता की पुण्यतिथि होने की वजह से वह नहीं पहुंच पाए।

10:50 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: जेपी नड्डा सवा 11 बजे करेंगे मतदान

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 11.15 बजे वोटिंग करने के लिए संसद भवन पहुंचेंगे और मतदान करेंगे। वहीं वोटिंग करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री एवं JD(S) के राज्यसभा सांसद एचडी देवेगौड़ा संसद पहुंच गए हैं।

10:34 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: मिलिंद देवड़ा की चुनाव पर प्रक्रिया

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मिलिंद देवड़ा ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि BJP-NDA के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन आज बड़े बहुमत से जीत हासिल करेंगे। भारत के उपराष्ट्रपति तथा राज्यसभा के सभापति बनेंगे। महाराष्ट्र के कई सांसद पार्टी लाइन से हटकर उम्मीदवार के व्यक्तित्व और पृष्ठभूमि को देखकर मतदान करेंगे।

10:28 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: बी सुदर्शन रेड्डी पहुंचे संसद

उपराष्ट्रपि चुनाव के लिए इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी संसद पहुंच गए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है। हम जीतने जा रहे हैं। मैं केवल लोगों की अंतरात्मा को जगाने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी। मुझे नहीं पता कि क्रॉस-वोटिंग क्या होती है, लेकिन चुनाव हम जीत रहे हैं।

10:16 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: अखिलेश यादव का चुनाव पर बयान

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव कहते हैं कि उपराष्ट्रपति चुनाव के वोटों की संख्या ठीक है, लेकिन यह मतदान अंतरात्मा की आवाज पर होता है। पूरा देश जानता है कि भाजपा एक इस्तेमाल करो और फेंक दो वाली पार्टी है। उपराष्ट्रपति के साथ भी यही हुआ, जो लापता हैं, वोटों की संख्या हमारे पक्ष में होगी।

10:06 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने किया मतदान

उपराष्ट्रपति चुनाव में सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मतदान किया। इसके बाद वे संसद के लिए रवाना हो गया। अब वे पंजाब के दौरे पर जाने के लिए रवाना होंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के बाद पंजाब के सांसद मतदान कर सकते हैं।

09:58 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: शुरू हुई वोटिंग, PM पहुंचे संसद

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं। वह उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सबसे पहले वोटिंग करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के बाद पंजाब के सांसद वोट डालेंगे। उनके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी वोटिंग करेंगे।

09:38 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: 2 और सांसदों ने किया चुनाव का बहिष्कार

उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए बने समीकरण फिर बदल गए हैं। 2 और सांसदों अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के सांसद सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल सिंह ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब चुनाव में 767 सांसद वोट डालेंगे।

09:29 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: नित्यानंद राय के आवास पर पहुंचे NDA सांसद

बिहार झारखंड के सभी सांसद नित्यानंद राय के आवास पर पहुंच चुके हैं, जहां सभी ने नाश्ता किया। बिहार के सांसद हरिवंश नारायण सिंह, राजीव रंजन सिंह, लल्लन सिंह, शांभवी चौधरी, अरुण प्रकाश, रवि शंकर प्रसाद, अरुण भारती, देवेश ठाकुर, संजय झा हैं। वहीं झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे, संजय सेठ, दीपक प्रकाश हैं।

09:11 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: सीपी राधाकृष्णन ने की पूजा अर्चना

एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले आज सुबह लोधी रोड स्थित श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मंदिर से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि आज चुनाव हो रहे हैं और आज भारतीय राष्ट्रवाद की एक बड़ी जीत होगी। हम सब एक हैं, हम एक रहेंगे और हम चाहते हैं कि भारत 'विकसित भारत' बने।

09:01 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी डालेंगे सबसे पहले वोट

उपराष्ट्रपति चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले वोट डालेंगे। प्रधानमंत्री के मतदान करने के बाद पंजाब के सांसद वोट डालेंगे, क्योंकि वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री और पंजाब के सांसद पंजाब के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री को पंजाब में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करके नुकसान और हालातों का जायजा लेना है। पहले प्रधानमंत्री को आज ही हिमाचल भी जाना था, लेकिन अब उनका हिमाचल दौरा कल 10 सितंबर के लिए शेड्यूल हुआ है।

08:43 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: ये हैं दोनों गठबंधनों के चुनाव उम्मीदवार

BJP-NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन हैं, जो महाराष्ट्र के गवर्नर हैं। वहीं कांग्रेस-INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी हैं, जो सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रह चुके हैं। बता दें कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं, जो इस चुनाव को ऐतिहासिक और दिलचस्प बनाते हैं। अब तक 14 उपराष्ट्रपतियों में 6 दक्षिण भारत से रहे हैं, लेकिन कोई महिला उपराष्ट्रपति नहीं बनी। वहीं इस बार 15वें उपराष्ट्रपति भारत को मिलेंगे और 17वीं बार उपराष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं।

08:33 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए गुप्त मतदान होगा

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान गुप्त होगा और कोई भी दल व्हिप जारी नहीं कर सकता। उम्मीदवार को कम से कम 20 सांसदों का प्रस्तावक और 20 का समर्थक होना चाहिए। निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी, सहायक निर्वाचन अधिकारी गरिमा जैन और विजय कुमार होंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA की ओर से किरेन रिजिजू, श्रीकांत शिंदे और राम मोहन नायडू पोलिंग एजेंट बनाए गए हैं।

08:12 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: चुनाव जीतने के लिए अब ये रहेगा समीकरण

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए लोकसभा (543 सांसद, 1 सीट खाली) और राज्यसभा (233 निर्वाचित + 12 मनोनीत सांसद, 5 सीटें खाली) के 782 सांसद मतदान करेंगे और चुनाव जीतने के लिए 391 वोट (50%) चाहिए, लेकिन बीजू जनता दल (BJD), भारत राष्ट्र समिति (BRS) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने चुनाव का बहिष्कार करने से 12 सांसद कम हो गए।

अब सांसदों की संख्या 769 रह गई है और अब चुनाव जीतने के लिए 386 वोट चाहिए। NDA गठबंधन के पास 425 सांसद हैं। YSR कांग्रेस के 11 सांसद भी BJP-NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का समर्थन कर रहे हैं, जिससे उनका समर्थन बढ़कर 436 हो गया है। विपक्षी दल कांग्रेस-INDIA ब्लॉक के पास 324 सांसद हैं।

07:43 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: 3 दलों ने किया चुनाव का बहिष्कार

ओडिशा की बीजू जनता दल (BJD), तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति (BRS) और पंजाब के शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने उपराष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। इससे तीनो दलों के 12 वोट कम होने से चुनाव समीकरण बदल गए हैं। अब चुनाव में 769 सांसद वोट डालेंगे।

BRS के राज्यसभा में 4, BJD के लोकसभा में 7 और SAD का लोकसभा में एक सांसद है। पहले BJD ने मतदान से दूर रहने का फैसला लिया था। फिर BRS के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने चुनाव से दूरी बनाने का ऐलान किया। अब SAD ने भी चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

07:17 (IST) 09 Sept 2025

Vice President Election LIVE Updates: आज शाम को ही आएगा चुनाव परिणाम

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए आज वोटिंग होगी, जो ठीक 10 बजे संसद भवन में शुरू होगी। BJP-NDA और कांग्रेस-INDIA ब्लॉक के सभी सांसद मतदान करेंगे। वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी और उसके बाद शाम 6 बजे मतगणना शुरू होगी और उसके बाद चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा। 12 सितंबर को नए वाइस प्रेसिडेंट का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

यह भी पढ़ें: बदल गया उपराष्ट्रपति चुनाव का समीकरण, BJD-BRS और SAD के पीछे हटने के बाद ये हो सकता है जीत का गणित

Vice President Result LIVE Updates: देश को आज 15वें उपराष्ट्रपति मिल गया है। उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के सीपी राधाकृष्णन ने जीत हासिल की है। मंगलवार सुबह 10 बजे मतदान शुरू हो गया था और वोटिंग शाम 5 बजे तक चली। उसके बाद 6 बजे से मतगणना शुरू हुई और शाम लगभग 7.30 बजे चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। मतदान नई दिल्ली में संसद भवन के कमरा नंबर F-101 (वसुधा) में हुआ। वहीं इस चुनाव में यूपीए के सुदर्शन रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 768 वोट पड़े। इसमें से सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में 452 वोट पड़े हैं। उपराष्ट्रपति चनुाव में 98.20 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 767 वोट पड़े। इसमें से 752 वैलिड वोट रहे और 15 वोट अमान्य साबित हुए। चुनाव में एनडीए के पक्ष से सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले। वहीं यूपीए के सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। इस हिसाब से सीपी राधाकृष्णन रेड्डी से 152 वोटों के अंतर से जीत गए।

बता दें कि गत 21 जुलाई 2025 को जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से पद खाली है, जिसे भरने के लिए आज 9 सितंबर 2025 को मतदान किया गया था। उपराष्ट्रपति चुनाव परिणाम से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें