Vegetables Price Hike September Month : बढ़ती महंगाई के बीच जहां टमाटर के दामों में कमी आई है तो अन्य दूसरी सब्जियों ने आंख दिखाना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर राज्यों/शहरों में अधिकतर सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं। इसके चलते लोगों के किचन का बजट एक बार फिर बिगड़ने लगा है। बता दें कि कभी 250 रुपये में बिकने वाला टमाटर अब 40 किलोग्राम प्रति किलो पर आ गया है।
देश की सबसे बड़ी मंडी में शुमार दिल्ली की आजापुर मंडी की बात करें तो यहां के सब्जी कारोबारियों का कहना है कि यह सीजनल है, लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही दिक्कत हो रही है। कारोबारियों की मानें तो पत्ता गोभी के अलावा फूल गोभी की मांग भी इन दिनों बढ़ी है। यह अलग बात है कि इनकी कीमत फिलहाल सामान्य वर्ग के लिहाज से बहुत ज्यादा है।
फूल गोभी सब्जी के बाजार में फिलहाल 100 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही है, जबकि पत्ता गोभी की कीमत तुलनात्मक रूप से कम है। गोभी दरअसल सर्दियों की सब्जी है, ऐसे में आवक कम होने से इसके दाम बहुत ज्यादा है। आवक बढ़ने के साथ इसके दाम में कमी आने के आसार हैं।
प्याज भी निकाल सकता है आंसू
जानकारों की मानें तो जो प्याज फिलहाल 35-40 रुपये प्रतिकिलो मिली रहा है वह आगामी कुछ सप्ताह में 60-70 रुपये किलो तक जा सकता है। बता दें कि केंद्र सरकार ने प्याज की कमी के मद्देनजर इसके निर्यात पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगा दिया है, बावजूद इसके प्याज के दाम नहीं कम हो रहा है।
ग्वार की फली समेत अन्य सब्जियों के दाम काबू में
बताया जा रहा है कि देशभर की मंडियों में बीन्स, पालके साथ ही मेथी की पत्नी की सब्जी की कमी है। इस लिहाजा से मांग नहीं बढ़ी है, जबकि ग्वार की फली को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इनके दाम भी बड़ सकते हैं। हरी और लाल मिर्च के साथ धनिया के दाम भी कम हुई है, लेकिन इससे आम घरों के किचन पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है। उधर, सब्जी कारोबारियों का कहना है कि नई फसल का आवक शुरू होते ही इसमें तेजी से कमी आएगी और आम जनता को इसका फायदा होगा।
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
1 hr agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
1 hr ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines