हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Vaishno Devi Yatra: 22 दिन बाद शुरू हुई मां वैष्णो देवी यात्रा, श्राइन बोर्ड ने जारी की एडवायजरी

मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। जम्मू में पिछले 22 दिनों से बंद चल रही माता की यात्रा बुधवार से शुरू हो चुकी है। यात्रियों की सुविधा के लिए श्राइन बोर्ड ने एडवायजरी जारी की है। लोगों से इसको पालन करने की अपील भी की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
मां वैष्णो देवी यात्रा शुरू हुई।

Vaishno Devi Yatra Update: लंबे इंतजार के बाद जम्मू में मां वैष्णो देवी की यात्रा 17 सितंबर से शुरू हो गई है। पहले दिन ही यात्रियों में काफी उल्लास दिखाई दिया। लोग माता के जयकारे लगाते हुए भवन पहुंचे। बादल फटने की वजह से गत 26 अगस्त को अर्धकुवारी में लैंडस्लाइड हुआ था, तब से माता की यात्रा बंद थी। आपदा में 34 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। कई श्रद्धालु वहां रुककर यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे थे। बुधवार को मौसम बेहद साफ रहा। सुबह से ही धूप रही।
यात्रा शुरू करने के साथ ही श्राइन बोर्ड ने भक्तों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने कहा कि यात्री मौसम देखकर ही यात्रा शुरू करें। मौसम खराब होने की चेतावनी पर यात्रा को कटरा से ही बंद कर दिया जाएगा। साथ ही बिना बुकिंग अब श्रद्धालुओं को भवन में नहीं रुकने दिया जाएगा।

अलर्ट पर हैं सुरक्षा बल

आपदा के बाद यात्रा में सबकुछ सामान्य हो गया है। बाजार, होटल, दुकानें भी खुलने लगी हैं। यात्रियों के सुविधा के प्रशासन ने बोर्ड के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया है। वहीं मानसून को देखते हुए प्रशासन लगातार मौसम विभाग के संपर्क में है। ताकि कोई अनहोनी की आशंका होते ही कटरा से ही यात्रियों को रोक दिया। सुरक्षा बलों को भी अभी भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी हादसे में मरने वालों के परिवारों को मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन

कल हैं बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने अनुमान लगाते हुए बताया है कि 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। इसके लिए लोगों को संवेदनशील इलाकों में न जाने की सलाह दी। बता दें कि पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में दिन और रात का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि अभी तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाया है, इससे सैकड़ों ट्रक नगरोटा में खड़े हैं।

हादसे के बाद भी उत्साह कम नहीं

पिछले 22 दिनों से यात्रा बंद थी। बावजूद इसके कई यात्री कटरा पहुंच गए थे। करीब 1 सप्ताह पहले कई प्रदेशों से यहां श्रद्धालु पहुंचे थे। प्रशासन ने उन्हें लौटने की सलाह दी, लेकिन वो लोग वापस नहीं आए। उनका मानना था कि भले उन्हें 1 महीने का इंतजार करना तो भी वह करेंगे। आखिरकार बुधवार को यात्रा शुरू होने पर उन्होंने माता के दर्शन किए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी मंदिर के पास हुए लैंडस्लाइड में अब तक 33 की मौत, हाईवे बंद, ट्रेनें रद्द

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola