Uttarakhand Paper Leak: उत्तराखंड के देहरादून में गुरुवार को सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों की पुलिस के साथ झड़प हुई। छात्र यूकेपीएससी, यूकेट्रिपलएससी सहित कई परीक्षाओं में धांधली के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों की मांग है कि पेपर लीक की सीबीआई जांच की जाए। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाईं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा भर्ती में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार पिछले कुछ दिनों से देहरादून में धरना दे रहे हैं। उत्तराखंड को हाल ही में एक बड़े पेपर लीक मामले का सामना करना पड़ा जिसमें उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। वे लीक हुए पेपर का इस्तेमाल कर चार और पांच दिसंबर 2021 को स्नातक स्तर की परीक्षा में शामिल हुए थे।
परीक्षा के संचालन में अनियमितताओं के व्यापक आरोप थे। इन आरोपों के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच और दोषी पाए जाने वालों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
राज्य सरकार जल्द ही सरकारी नौकरियों के लिए राज्य में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए नया कानून लाएगी। इस मामले में सीएम धामी ने कहा है कि हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से सजग है। पहले की तरह हमने किसी भी भर्ती घोटाले को न तो दबाया है और न छुपाया है। जितने भी मामले सामने आए, हमने उनकी जांच कराकर, जितने भी दोषी हैं, सभी को जेल भेजा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 hr agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
6 hrs agoLIVE: मंच पर राहुल-अखिलेश समेत कई दिग्गज, रामलीला मैदान पहुंचा विपक्ष
8 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
8 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
17 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines