Tahawwur Rana Extradition: अमेरिकी अदालत ने 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दे दी है। तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है। अमेरिकी अदालत ने मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के खिलाफ नई दिल्ली में मुकदमा चलाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।
अमेरिकी अदालत ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी सरकार के माध्यम से भारतीय अनुरोध को मंजूरी दे दी। यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ऑफ कैलिफोर्निया के यूएस मजिस्ट्रेट जज जैकलीन चूलजियान ने कहा कि अदालत ने अनुरोध के समर्थन और विरोध में प्रस्तुत सभी दस्तावेजों की समीक्षा की है और सुनवाई में पेश की गई तर्कों पर विचार किया है।
और पढ़िए – Weather Update : गर्मी का कहर होगा कम, आज 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश
मजिस्ट्रेट ने फैसले में कहा- भारत के अनुरोध को स्वीकार किया जाता है
यूएस मजिस्ट्रेट ने फैसला सुनाया कि इस बात के उचित कारण और पर्याप्त सक्षम सबूत हैं कि राणा भारत में आरोपी व्यक्ति है। कोर्ट ने निष्कर्ष निकाला है कि राणा उन अपराधों के लिए प्रत्यर्पण योग्य है जिसके लिए भारत की ओर से प्रत्यर्पण के अनुरोध को स्वीकार किया जाता है।
कौन हैं तहव्वुर राणा?
तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का एक कनाडाई व्यापारी है। तहव्वुर राणा भारत की ओर से मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के लिए वांटेड है। तहव्वुर राणा को 2008 के मुंबई हमलों में उसकी भूमिका के लिए भारत की ओर से प्रत्यर्पण अनुरोध पर अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि 2008 में मुंबई में 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 60 घंटे से अधिक की घेराबंदी की थी और छह अमेरिकियों समेत 166 लोगों की हत्या कर दी थी, जबकि इस हमले में 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
और पढ़िए – मुंबई हमले के आरोपी के प्रत्यार्पण को अमेरिकी कोर्ट ने दी मंजूरी, जानें कौन है तहव्वुर राणा
आतंकियों ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) रेलवे स्टेशन, कामा अस्पताल, नरीमन हाउस कॉमर्शियल और आवासीय परिसर, लियोपोल्ड कैफे, ताज होटल और ओबेरॉय-ट्राइडेंट होटल में निर्दोष लोगों को अपना शिकार बनाया था।
अमेरिकी कोर्ट के फैसले पर क्या बोले स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर
26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) उज्जवल निकम ने कहा कि तहव्वुर राणा (26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी) को प्रत्यर्पित करने का अमेरिकी अदालत का आदेश भारत के लिए एक बड़ी जीत है। यह मेरी जानकारी के अनुसार पहली बार है, अमेरिकी सरकार ने भारतीय जांच एजेंसी के सबूतों पर बहुत भरोसा किया है।
उज्ज्वल निकम ने कहा कि ये एक बड़ी सफलता है। तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण आदेश हमें आपराधिक साजिश को पूरी तरह से खोलने में मदद करेगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines