बुधवार को ऑनलाइन पेमेंट ऐप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) एक बार फिर डाउन हो गया। कई यूजर्स को इसे उपयोग करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। एक सप्ताह में दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब UPI डाउन हुआ। सबसे अधिक लोगों को फंड ट्रांसफर करने में समस्या आई, जबकि कई यूजर्स को पेमेंट करने में भी रुकावट झेलनी पड़ी।
डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, शिकायत करने वाले 52% लोगों ने कहा कि उन्हें फंड ट्रांसफर में परेशानी हुई, 45% लोगों ने बताया कि उन्हें पेमेंट करने में दिक्कत आई, जबकि 3% लोगों का कहना है कि ऐप में ही समस्या आ गई थी। 2 अप्रैल को करीब साढ़े सात बजे सबसे अधिक लोगों ने इस समस्या की शिकायत की।
सोशल मीडिया पर लोगों ने की शिकायत
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “बैंक सर्वर में गड़बड़ी के कारण UPI काम नहीं कर रहा है। पैसे कट गए, लगभग 30 घंटे हो चुके हैं, क्या हो रहा है? आप राशि वापस क्यों नहीं दे रहे हैं?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैं दुकान से सामान लेने के बाद पेमेंट करने की कोशिश कर रहा था,लेकिन हो ही नहीं रहा था। मुझे समझ ही नहीं आया कि आखिर प्रॉब्लम क्या है?”
एक और यूजर ने शिकायत करते हुए लिखा, “UPI में क्या समस्या आ गई है? यह हर दूसरे दिन डाउन हो जा रहा है। अब अधिकतर लोग इसके भरोसे हैं, तो इस तरह की दिक्कत से लोग परेशान होते हैं। UPI को इसका ख्याल रखना चाहिए।” एक यूजर ने सुझाव दिया, “सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि UPI में बार-बार समस्या ना आए और यह ठीक तरीके से काम करता रहे।”
यह भी पढ़ें : UPI के नए नियम लागू, फेल हो रही है पेमेंट तो करें ये काम
UPI से रिकॉर्ड पेमेंट
हाल ही में सामने आए आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) डिजिटल भुगतान के लिए लोगों का सबसे पसंदीदा माध्यम बन गया है। साल 2024 की दूसरी छमाही में UPI के जरिए लेन-देन की संख्या सालाना आधार पर 42% बढ़कर 93.23 अरब तक पहुंच गई। यह जानकारी वर्ल्डलाइन की ‘इंडिया डिजिटल भुगतान रिपोर्ट 2024’ में दी गई है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
28 mins agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
59 mins agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
1 hr agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
3 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
3 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
3 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
5 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
5 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
5 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines