Atul Subhash Suicide Case: उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले AI अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला देशभर में छाया हुआ है। आरोप है कि उनकी पत्नी ने कानूनी धाराओं का फायदा उठाकर सुभाष को प्रताड़ित किया। निकिता सिंघानिया ने अतुल सुभाष को कैसे-कैसे प्रताड़ित किया, जान देने से पहले सुभाष ने 24 पन्नों के नोट में एक-एक बात बताई है। सुसाइड नोट के मुताबिक निकिता सिंघानिया दो से चार लाख रुपये गुजारा भत्ते की डिमांड कर रही थी। क्या कानून का फायदा उठाकर सुभाष को जान देने के लिए मजबूर किया गया, यह सवाल उठ रहा है? इस मामले में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ऐसे मामलों में कानून की समीक्षा करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें:‘पत्नी को जेल में डाल दो…’, अतुल सुभाष के सुसाइड के बाद कंपनी पर फूटा लोगों का गुस्सा
जवाब में मनोज तिवारी ने कहा कि कल उन्होंने भी एक वीडियो देखा है। मामला जौनपुर का है। तिवारी ने माना कि सख्त कानून बनाए जाने के बाद भी कुछ लोग सजा से बचने में कामयाब हो जाते हैं। इस मामले में कानून को लेकर जरूर समीक्षा की जाए, वे प्रयास करेंगें। मामले में हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत की प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले सामने आने के बाद रिव्यू तो करना ही चाहिए। इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए एक अलग विंग भी बननी चाहिए।
इससे पहले अतुल के दोस्त जैक्सन ने भी चौंकाने वाली बातों का खुलासा किया था। जैक्सन ने कहा था कि सिस्टम की वजह से अतुल ने सुसाइड किया। लगातार अतुल का उत्पीड़न हुआ। सिस्टम ने अतुल को ये महसूस करवाया कि वह पुरुषों की मदद नहीं करेगा।
कोरोना काल में शुरू हुआ विवाद
जैक्सन के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान अतुल और निकिता के रिश्ते में दरार आ गई थी। पत्नी ने अतुल के खिलाफ 9 मामले दर्ज करवाए थे। जिसकी वजह से अतुल काफी तनाव में थे। जैक्सन ने ANI को बताया कि कानूनी भेदभाव की वजह से अतुल को जान देनी पड़ी। अतुल की पत्नी को कोरोना हो गया था। अतुल ने पत्नी को दवा दिलवाई थी, लेकिन निकिता नियमित तौर पर दवा नहीं ले रही थी। जिसके बाद पति-पत्नी में मनमुटाव हो गया, जो आगे जाकर घर टूटने का कारण बना। निकिता अपने बच्चे को लेकर मायके आ गई थी। जिसके बाद दोनों के बीच का झगड़ा कोर्ट में पहुंच गया। इसके बाद लगातार निकिता ने अतुल के खिलाफ केस दर्ज करवाए।
ये भी पढ़ेंः सुसाइड के लिए उकसाने पर कितनी सजा का प्रावधान, जान लीजिए BNS के नियम
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
5 mins ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
6 mins ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
2 hrs agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
6 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
7 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
7 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
8 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines