हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और LG मनोज सिन्हा ने जोजिला टनल का लिया जायजा, बोले- हमारा कश्मीर स्विट्जरलैंड से अच्छा

विज्ञापन

Zojila Tunnel: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ सोमवार को जोजिला सुरंग का निरीक्षण किया। 13.14 किमी लंबी जोजिला सुरंग एशिया की सबसे लंबी सुरंग है, जो गांदरबल जिले के बालटाल क्षेत्र में है, जिसे 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि भारत और दुनिया भर से लोग स्विट्जरलैंड जाते हैं। हमारा कश्मीर स्विट्जरलैंड से भी अच्छा है। सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर में अगले 3-4 साल में जम्मू-कश्मीर के सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को अमेरिका के बराबर बनाएंगे। इस काम को लेकर हम कार्य कर रहे हैं।

गडकरी ने बताया कि उपराज्यपाल ने 13.5 एकड़ जगह की पहचानकर कर दी है। हम बहुत जगहों पर सड़क किनारे सुविधाएं, हैंडलूम, हस्तकला, पश्मीना का मार्केट हो उसके लिए दुकानें डाल रहे हैं। हमने अधिकारियों को अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को रोज़गार देने की बात कही है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बन रही 19 सुरंगें

नितिन गडकरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से 19 सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत जोजिला में 6,800 करोड़ रुपये की लागत से 13.14 किलोमीटर लंबी सुरंग और अप्रोच रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि यह 7.57 मीटर ऊंची घोड़े की नाल के आकार की सिंगल-ट्यूब, 2-लेन सुरंग है, जो कश्मीर में गांदरबल और लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास शहर के बीच हिमालय में जोजिला दर्रे के नीचे से गुजरेगी।

विज्ञापन

 

सरकार ने 5 हजर करोड़ रुपए की बचत की

गडकरी ने कहा कि प्रोजेक्ट में एक स्मार्ट टनल (SCADA) सिस्टम शामिल है, जिसका निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड का उपयोग करके किया गया है। यह सीसीटीवी, रेडियो कंट्रोल, निर्बाध बिजली आपूर्ति और वेंटिलेशन जैसी सुविधाओं से लैस है। इस प्रोजेक्ट में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। गडकरी ने कहा कि भारत सरकार के 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की बचत की है।

जोजिला सुरंग बनने से ये होंगे फायदे

  • जोजिला सुरंग की लंबाई 13153 मीटर है। अभी तक इसका 28 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
  • अभी जोजिला दर्रे को पार करने में औसतन 3 घंटे लगते हैं। इस सुरंग के पूरा होने के बाद 20 मिनट यात्रा का समय रह जाएगा।
  • जोजिला के पास का इलाका बेहद दुर्गम है। यहा हर साल कई दुर्घटनाएं होती हैं। सुरंग के पूरा होने के बाद दुर्घटनाओं की संभावना शून्य हो जाएगी।
  • यह टनल कश्मीर घाटी और लद्दाख के बीच साल भर संपर्क प्रदान करेगी जो लद्दाख के विकास, पर्यटन को बढ़ावा देगी।
  • सुरंग के बन जाने से आपात स्थिति में भारतीय सशस्त्र बलों की आवाजाही के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी।

यह भी पढ़ें: देश को कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता, अरुणाचल प्रदेश में गृह मंत्री शाह ने बौखलाए चीन को चेताया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola