Union Minister Prediction on Indian Space Sector: भारत का स्पेस सेक्टर 44 अरब डॉलर (4400 करोड़) तक पहुंचने की ओर अग्रसर है। यह भविष्यवाणी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि NSIL और In-SPACe जैसे प्रोजेक्ट की बदौलत भारत का स्पेस सेक्टर जल्द ही 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा जाएगा।
भारत का अंतरिक्ष बजट भी 3 गुना हो गया है और स्टार्टअप्स में भी उछाल आया है। और NAVIC सैटेलाइट और गगनयान जैसे आगामी मिशन नए मील के पत्थर साबित हो सकते हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेटिक लीडरशिप द्वारा आयोजित ‘स्पेस-टेक फॉर गुड गवर्नेंस’ कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह सब कहा।
यह भी पढ़ें:1998 में आज ही के दिन Sachin Tendulkar ने रचा था इतिहास, बने थे प्लेयर ऑफ द मैच
स्पेस इकोनॉमी 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंची
केंद्रीय मंत्री ने अनुमान लगाया कि निकट भविष्य में स्पेस सेक्टर 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर का हो जाएगा, जो 5 गुना वृद्धि को दर्शाता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, डॉ. सिंह ने नेशनल स्पेस इनोवेशन और एप्लिकेशन्स (NSIL) और In-SPACe का जिक्र किया, जिसने सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया है।
इस सहयोग से भारत की स्पेस इकोनॉमी 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है। ग्लोबल स्पेस एक्सप्लोरेशन में भारत के स्पेस सेक्टर में बढ़ते कद पर बोलते हुए डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि वे दिन अब चले गए, जब हम दूसरों से नेतृत्व लेते थे। अब भारत दूसरों के लिए फॉलो करने का उदाहरण बनता है। पूरी दुनिया भारत के स्पेस प्रोजेक्ट पर नजर रखती है।
यह भी पढ़ें:1996 में आज के दिन ही भारत ने उड़ाए थे पाकिस्तान के छक्के, जीता था World Cup मैच
10 साल में इसरो लॉन्च कर चुका 433 सैटेलाइट
डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत का अंतरिक्ष बजट 2013-14 में 5615 करोड़ से बढ़कर वर्तमान में 13416 करोड़ हो गया है, जो 138.93 प्रतिशत की चौंकाने वाली वृद्धि है। इसरो ने हाल ही में NAVIC सैटेलाइन के साथ अपने 100वें सैटेलाइट लॉन्च का जश्न मनाया, जो भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
स्पेस स्टार्टअप की संख्या एक से बढ़कर 300 से अधिक हो गई है, जिसने भारत को वैश्विक अंतरिक्ष बाजार में प्रमुख रेवेन्यू जनरेटर के रूप में स्थापित किया है। भारत ने 433 विदेशी उपग्रहों को लॉन्च किया है, जिनमें से 396 को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साल 2014 से अब तक लॉन्च किया गया है, जिससे 192 मिलियन अमेरिकी डॉलर और 272 मिलियन यूरो का रेवेन्यू हुआ है।
यह भी पढ़ें:Sahir Ludhianvi: शब्दों का वो जादूगर… जिसकी 59 साल की जिंदगी थी आधी हकीकत, आधा फसाना
संबंधित खबरें
पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
10 mins agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
37 mins ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
3 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
3 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'मुरसु' का असर, विजयवाड़ा से इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द
4 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
5 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines