Manipur Violence: मणिपुर हिंसा मामले को लेकर संसद का मानसून सत्र हंगामे की वजह से लगातार बाधित हो रहा है। इतना ही नहीं हंगामे से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित भी हो चुकी है। इस बीच केंद्र सरकार ने राज्यसभा के सभापति को बताया है कि मौजूदा मानसून सत्र के आखिरी दिन यानी 11 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) सदन में मौजूद रहेंगे और मणिपुर हिंसा मुद्दे पर बयान भी देंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार (7 अगस्त) को गृहमंत्री राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पर बात करेंगे, जिसके बाद मंगलवार से गुरुवार तक वह व्यस्त रहेंगे। लिहाजा केंद्रीय गृहमंत्री 11 अगस्त को ही सदन में उपलब्ध होंगे।
पीएम मोदी के बयान की मांग कर रहा है विपक्ष
विपक्ष मानसून सत्र की शुरुआत से ही नियम 267 के तहत मणिपुर हिंसा (Amit Shah) पर चर्चा और पीएम मोदी के बयान की मांग कर रहा है। इस पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और राज्यसभा के नेता पीयूष गोयल ने 3 अगस्त यानी गुरुवार को विपक्षी दलों के नेताओं के साथ इस बारे में अनौपचारिक बातचीत की।
सरकार के मंत्री ने दिया ये जवाब
इससे पहले पीयूष गोयल ने राज्यसभा में कहा था कि केंद्र सरकार मणिपुर हिंसा पर चर्चा से भाग नहीं रही है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि विपक्ष को बिना कोई व्यवधान पैदा किए गृह मंत्री के जवाब को सुनने की जरूरत है। पीएम मोदी से लगातार बयान की मांग कर रहे विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास का नोटिस भी दायर किया है।
क्या है मणिपुर हिंसा मामला?
बता दें कि मणिपुर राज्य इस साल 3 मई से हिंसा की आग में जल रहा है। राज्य में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मणिपुर हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल और राज्य से विस्थापित हैं।
और पढ़िए – देश-दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
2 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
14 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines